सीहोर। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय और दिव्यांगजन सशक्तिकरण ज़िला सीहोर द्वारा रैली का आयोजन किया गया। जिसमें वसुंधरा वेलफेयर फाउंडेशन, ब्रह्मकुमारी संस्थान, गायत्री शक्तिपीठ सीहोर, नेहरू युवा केंद्र सीहोर, आवासीय स्कूल, उत्कृष्ट विद्यालय, सत्य साई यूनिवर्सिटी, ऑक्सफोर्ड स्कूल, एनएसएस व एनसीसी, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के युवाओं ने भोपाल नाके से टाउन हॉल तक हाथ में तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए रैली निकाली और मानव श्रृंखला बनाई। सामाजिक न्याय और दिव्यांगजन सशक्तिकरण उप संचालक महेश यादव ने नशामुक्ति की शपथ दिलाई।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।