नीमच। शासन निर्देशानुसार युवा पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के बलिदान तथा स्वतंत्रता संग्राम में नीमच के गौरवमयी इतिहास से अवगत कराने हेतु नीमच गौरव दिवस का आयोजन 1 जून से 3 जून तक 3 दिवसीय कार्यक्रमों के साथ किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ कल 1 जून, गुरूवार को प्रातः 6 बजे लायंस पार्क, नीमच पर जुम्बा कार्यक्रम से होगा एवं कल सायं 7 बजे शहीद पार्क, नीमच सिटी पर एक शाम शहीदों के नाम तथा एक दीप शहीदों के नाम कार्यक्रम होगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए नगरपालिका परिषद्, नीमच की अध्यक्ष स्वाति गौरव चौपड़ा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी गरिमा पाटीदार व नपा उपाध्यक्ष रंजना करणसिंह परमाल ने बताया कि कल प्रातः 6 बजे लायंस चौराहा पर होने वाले कार्यक्रम में अतिथि के रूप में समाजसेवी सुचित्रा दिलीपसिंह परिहार, रेणुका संतोष चौपड़ा, संगीता जारोली, माधुरी चौरसिया, हेमलता धाकड़, विद्या त्रिवेदी, मीना जायसवाल, राधा मित्तल, वीणा खण्डेलवाल, पिंकी तलरेजा (अध्यक्ष-सेन्ट्रल सिंधी समाज), हीना बदलानी (सचिव-सेन्ट्रल सिंधी समाज), कुलदीप कौर, रजिया एहमद व अरूणा तलरेजा उपस्थित रहेगी। इसी प्रकार कल सायं 7 बजे शहीद पार्क, नीमच सिटी पर होने वाले कार्यक्रम में अतिथि के रूप में समाजसेवी मनोहरसिंह लोढ़ा, सुनील शर्मा (अध्यक्ष-लायंस क्लब), सतीष तोतला (अध्यक्ष-रोटरी क्लब), जिनेन्द्र डोसी (अध्यक्ष-चेम्बर ऑफ कामर्स), शिव माहेश्वरी, मनीष चमड़िया (अध्यक्ष-भारत विकास परिषद्), मनीष जोशी (अध्यक्ष-बार एसोसिएशन), अतिश तोतला (अध्यक्ष-मुक्तिधाम निर्माण समिति), सुरेन्द्रसिंह शक्तावत (साहित्यकार) उपस्थित रहेंगे।
इसी प्रकार 2 जून, 2023 को प्रातः 9 बजे गांधी वाटिका, नीमच में 1857 की क्रांति पर आधारित चित्रकला, रांगोली व पेंटिंग प्रतियोगिता तथा सायं 7 बजे वात्सल्य भवन पर काव्य गोष्ठि व आतिशबाजी का आयोजन होगा। इसी प्रकार 3 जून को प्रातः 7 बजे बघाना में सायकल रैली, कपड़ा थैली वितरण व मैजिक शो का आयोजन तथा सायं 7 बजे से टाउनहॉल, नीमच में देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, नीमच गौरव सम्मान, आतिशबाजी, शुभंकर प्रदर्शन व पुरूस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
नपाध्यक्ष चौपड़ा व मुख्य नपा अधिकारी पाटीदार ने समस्त जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिकों व पत्रकारगणों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने का अनुरोध किया है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।