BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2023, 10:42 am
REPORT : विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने लिखा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र, दो महत्वपूर्ण सड़कों को फोरलेन में परिवर्तित करने की मांग, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर मंदसौर संसदीय क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण सड़कों को फोरलेन में तब्दील किए जाने की मांग की है।विधायक सिसोदिया ने दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे से कनेक्टिविटी और यातायात दबाव को देखते हुए सड़कों को फोरलेन किए जाने की मांग पत्र के माध्यम से की है।
पत्र में विधायक सिसोदिया ने लिखा कि मध्यप्रदेश में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे सड़क मंदसौर एवं रतलाम जिले से निकल रही है, जिसमें दो मुख्य सड़कें जिनमें से एक मंदसौर के दलावदा (दीपाखेड़ा) तथा रतलाम जिले के जावरा में है। यहां से एक्सप्रेस वे सड़क पर जाने के लिए प्रवेश मिलेगा। एक्सप्रेस वे से मंदसौर जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क के लिए दीपाखेडा लगभग 40 किलोमीटर है। इस मार्ग पर मंदसौर, सीतामऊ सुवासरा टोल रोड टू लेन सड़क है। जबकि दूसरी ओर रतलाम जिले के जावरा से जाने वाली सड़क को जावरा, नागदा, उज्जैन सड़क के नाम से जाना जाता है। इन दोनों सड़कों को फोरलेन किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इन दोनों सड़कों पर यातायात का काफी दबाव है और एक्सप्रेस वे पर यातायात चालू होने के बाद यह दबाव और बढ़ने वाला है।
विधायक सिसोदिया ने पत्र में लिखा कि उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए आने वाले गुजरात के वडोदरा, सूरत, अहमदाबाद तथा महाराष्ट्र के मुंबई तक के श्रद्धालु यहीं से उज्जैन की ओर यात्रा करेंगे। इन सड़कों के टू लेन सड़क से फोरलेन में परिवर्तन से यात्रियों का सफर आसान हो सकेगा।
विधायक सिसोदिया ने पत्र के माध्यम से आग्रह किया कि दोनों सड़कों को फोरलेन में परिवर्तित कर एक्सप्रेस वे से जोड़े जाने की कृपा करें।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE