BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2023, 11:48 am
BIG NEWS : शहर का कनाड़िया थाना क्षेत्र और काली अंधेरी रात, जब आई ठाय-ठाय की आवाज तो गूंज उठा इलाका, गोली लगने से करणी सेना के कार्यकारी जिलाध्यक्ष की मौत, पुलिस खंगाल रही सुराग, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर। शहर के कनाड़िया इलाके में बुधवार देर रात करणी सेना के पदाधिकारी मोहित सिंह पटेल की रिवॉल्वर की गोली लगने से मौत हो गई। घटना कनाड़िया रोड पर बुधवार देर रात करीब 12.30 बजे की है। मोहित को सीने में दो गोलियां लगी हैं। ये गोलियां लाइसेंसी रिवॉल्वर से मारी गई हैं। कनाड़िया थाना पुलिस के मुताबिक प्रॉपर्टी विवाद की आशंका है। फेसबुक प्रोफाइल पर मोहित का कार्यकारी जिलाध्यक्ष होना सामने आया है। मृतक की कार पर भी करणी सेना अध्यक्ष की प्लेट लगी हुई मिली है।

कनाड़िया पुलिस के अनुसार मोहित सिंह पटेल पुत्र दिलीप सिंह पटेल निवासी बिसनखेड़ा को अज्ञात आरोपी ने सेवाकुंज अस्पताल के समीप गोली मार दी। मोहित परिवार का इकलौता बेटा था। घटना के बाद वहां पहुंचे दो दोस्त ही उसे बॉम्बे हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए जांच में लिया है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही हत्यारों का खुलासा कर दिया जाएगा। इस मामले में इन दोनों दोस्तों सहित चार को हिरासत में लिया है। चारों से पूछताछ की जा रही है। मोहित की पांच साल पहले शादी हो चुकी है।

मोहित खुद भी रिवाल्वर लेकर घूमता था- 
मोहित पटेल का प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस का मानना है कि मोहित की मौत के पीछे संभवतरू प्रॉपर्टी विवाद हो सकता है। हालांकि पुलिस सुसाइड वाले एंगल पर भी जांच कर रही है। हत्या की सूचना मिलने पर मोहित के परिवार के लोग भी सीधे बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे।

दोस्त के साथ जाने का कहकर निकला था-
परिवार के मुताबिक मोहित घर से निकला तब अपने दोस्त को साथ ले जाने का कहकर निकला था। लेकिन पुलिस ने जिन दो दोस्तों को हिरासत में लिया है उनका कहना है कि मोहित ने हमें फोन करके बायपास पर आने के लिए कहा था। हम वहां पहुंचे तब तक मोहित की गोली लगने से मौत हो चुकी थी।

भाजपा नेताओं से था जुड़ा-
मोहित की फेसबुक प्रोफाइल से खुलासा हुआ है कि वह भाजपा नेताओं से जुड़ा था। वह दबंग अंदाज में अपने फोटो और मैसेज अपलोड करता था। वह अपने साथ रिवॉल्वर भी रखता था, कई तस्वीरों से यह खुलासा हुआ है।

दो दोस्तों को बायपास पर बुलाया-
देर रात एसीपी जयंत राठौर, टीआई जेपी जमरे सहित एफएसएल अधिकारी भी बॉम्बे हॉस्पिटल पहुंचे। पुलिस के मुताबिक मोहित सिंह राजपूत करणी सेना में जिला कार्यकारी अध्यक्ष था। वह खेती के साथ प्रॉपर्टी का काम भी करता था। एसीपी जयंत राठौर के मुताबिक मोहित ने दोस्त आकाश व अंशुल आदि को कॉल कर बायपास पर बुलाया था। फिलहाल पुलिस ने इन दोनों दोस्तों सहित चार को हिरासत मे ले लिया है। चारेां से पूछताछ की जा रही है।

पूछताछ में अंशुल व आकाश ने बताया-
पूछताछ में अंशुल व आकाश ने बताया कि हम मोहित की बुलाई जगह पर पहुंचे तो मोहित ड्राइवर सीट पर पड़ा हुआ था। कार के कांच लगे हुए थे। रिवाल्वर भी रखी थी। गोली मारी गई या खुद ने मारी यह कहना मुश्किल है। गोलियां नजदीक से लगी है यह स्पष्ट हो गया है। पुलिस ने रिवाल्वर और कार जब्त कर ली है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE