नीमच। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम क्रांति में पहली गोली 3 जून को नीमच से मोहम्मद अली बैग ने चलाई। हमारी नौजवान पीढ़ी को आजादी की लड़ाई में लाल माटी पर कुर्बान हो जाने वाले शहीदों की याद ताजा करने और देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत करने के लिए गौरव दिवस का आयोजन नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ आज सुबह 6 बजे लायंस पार्क पर जुम्बा कार्यक्रम के आयोजन के साथ किया गया। करीब डेढ़ घंटे चले इस आयोजन में नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, सीएमओ गरिमा पाटीदार, सुचित्रा परिहार, संगीता जारोली, हेमलता धाकड़, मीना जायसवाल, पिंकी तालरेजा,वंदना खंडेलवाल, रजिया अहमद, अरुणा तलरेजा, डॉक्टर एचएन गुप्ता, किशोर बागड़ी, महेश रामानी श्याम टांकवाल और बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने शामिल होकर जुंबा का आनंद लिया। नीमच के गौरव दिवस पर तीन दिन तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। आज शाम 7 बजे शहीद पार्क नीमच सिटी पर एक शाम शहीदों के नाम तथा एक दीप शहीदों के नाम प्रोग्राम होगा। नीमच गौरव दिवस का समापन 3 जून शाम 7 बजे टाउन हॉल में किया जाएगा। देशभक्ति आधारित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर और सांसद सुधीर गुप्ता भी शामिल होंगे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।