BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2023, 12:31 pm
KHABAR : रेलवे स्टेशन पर होगा उद्घाटन समारोह, उज्जैन-देहरादून आज से इंदौर से चलेगी अब देहरादून जाने सप्ताह में चार दिन ट्रेन, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। उज्जैन-देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन 1 जून से इंदौर से चलेगी। शाम 6.40 बजे ट्रेन लक्ष्मीबाईनगर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। वहां रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन समारोह होगा। सांसद शंकर लालवानी ट्रेन को हरि झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अब सप्ताह में चार दिन इंदौर से देहरादून के लिए ट्रेन की सुविधा हो जाएगी। अभी इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस शनिवार और रविवार को इंदौर से चलती थी। अब बुधवार, गुरुवार को भी ट्रेन हो जाएगी। उज्जैन-देहरादून के इंदौर से चलने से चारधाम और मसूरी आने-जाने वाले यात्रियों को फायदा होगा। दिल्ली के लिए भी एक और ट्रेन की कनेक्टिविटी मिलेगी।

ये रहेगा शेड्यूल {इंदौर-देहरादून }ट्रेन बुधवार, गुरुवार को लक्ष्मीबाईनगर रेलवे स्टेशन से चलेगी। }शाम 6.40 बजे रवाना होगी। अगले दिन देहरादून पहुंचेगी। {देहरादून-इंदौर }मंगलवार, बुधवार को देहरादून से चलेगी। }बुधवार, गुरुवार को सुबह 6.05 बजे इंदौर आएगी। (जानकारी रेलवे जनसंपर्क विभाग के अनुसार)

यात्रियों को नहीं आएगी अब परेशानी पहले इंदौर से सप्ताह में दो ही दिन देहरादून के लिए ट्रेन थी। दो दिन उज्जैन से ट्रेन थी। ऐसे में देहरादून-उज्जैन ट्रेन से इंदौर आने वाले यात्रियों को खासी परेशानी होती थी। सुबह 4 बजे ट्रेन उज्जैन आ जाती थी, इसके बाद इंदौर के लिए कनेक्टिविटी नहीं मिलती थी। अब इंदौर तक ट्रेन आने से यात्री सुबह 6.05 बजे सीधे इंदौर आ जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE