BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2023, 12:38 pm
REPORT : नीमच जिले के जावद नगर में शासकीय जमीन पर चल रहा अवैध निर्माण, रातों-रात डाल दी नींव, एसडीएम कार्यालय तक पहुंची शिकायत, पढ़े रूपेश जोशी की खबर 

Share On:-

जावद। जावद नगर में शासकीय जमीनों पर कई अवैध कब्जे अतिक्रमणकर्ता द्वारा कर रखे हैं। नगर परिषद की उदासीनता के चलते हैं इन अवैध कब्जों पर धीरे-धीरे अतिक्रमणकर्ता पक्का निर्माण कर लेते हैं। ऐसा ही एक मामला जावद नगर के जिला सरकारी बैंक के पास बावल रोड पर देखने में आया है। जहां नगर परिषद की शासकीय दुकानें निर्मित है। उनके पास ही में एक अतिक्रमणकर्ता द्वारा शासकीय जमीन पर पत्थर की एक कच्ची बाउंड्री बनाकर कब्जा कर रखा था। जिस पर अब वह पक्के निर्माण की तैयारी में है। 
बताया जा रहा है कि उक्त अतिक्रमणकर्ता राजनीति में भी सक्रिय है, जिसके चलते वहां रातों रात नीव खोदकर नीव भराई का कार्य अतिक्रमणकर्ता द्वारा प्रारंभ कर दिया गया और रातों-रात नीव भरने का कार्य पूर्ण भी कर लिया गया। इसकी जानकारी के लिए मुख्य नगर परिषद अधिकारी जगजीवन शर्मा से संपर्क किया जगजीवन शर्मा ने इस विषय पर कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है, फिर भी यहां पर किसी के द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है तो उसे बंद करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
अगर उक्त भूमि किसी व्यक्ति विशेष की निजी है तो वह उक्त भूमि के दस्तावेज नगर परिषद कार्यालय में प्रस्तुत करें, अगर किसी व्यक्ति के द्वारा नगर परिषद कार्यालय में भूमि को लेकर दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाते हैं तो उक्त भूमि नगर परिषद की होकर शासकीय मानी जाएगी। वहीं उक्त भूमि को लेकर लोगों का कहना है कि यह जमीन शासकीय भूमि है।

इनका कहना है -
‘उक्त व्यक्ति को नगर परिषद द्वारा नोटिस भेज दिया गया है यदि वह जमीन उसकी स्वयं की है तो शाम- सुबह में आकर नगर परिषद में उक्त जमीन के कागज प्रस्तुत करें और अनुमति लेकर कार्य करे। - सोहन माली, अध्यक्ष नगर परिषद जावद

‘उक्त जानकारी मुझे नहीं थी, आपके द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है जल्द से जल्द इस मामले को दिखावाती हूं।- शिवानी गर्ग, एसडीएम, जावद
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE