नीमच। आत्मनिर्भर भारत एवं आत्मनिर्भर म.प्र. के लिए महिलाओं का आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना जरूरी है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेगी। यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण का माध्यम बनेगी। यह बात प्रदेश सुक्ष्म लघु मध्यम उद्यम विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्री ओम प्रकाश सखलेचा ने गुरूवार को नीमच जिले के नगर परिषद अठाना एवं नयागॉव में लाडली बहनाओं को स्वीकृति पत्र वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए कही। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष रिंका जैन, श्याम काबरा, जयप्रकाश पांडला, मुकेश जाट, व अन्य जनिप्रतिनिधि, पार्षदगण, तथा नगरवासी एवं बडी संख्या में लाडली बहनाएं उपस्थित थी।
मंत्री सखलेचा ने कहा कि, मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत आगामी 10 जून को महिलाओं के खाते में सरकार द्वारा एक-एक हजार रूपये की राशि जमा करवाई जायेगी। राशि जमा होने का संदेश मोबाईल पर प्राप्त होने के बाद सभी लाडली बहनाएं अपने-अपने घरों पर दीपक जलाकर उसे उत्सव के रूप में मनाये। मंत्री सखलेचा ने कहा कि वर्ष 2024 तक सभी आवासहीनों को प्रधानमंत्री आवास के तहत पक्के मकान की सुविधा मिलेगी, साथ ही प्रत्येक घर में 24 घन्टे नल से शुद्ध पेयजल मिलने लगेगा। उन्होने मुख्यमंत्री सीखों कमाओं येाजना की जानकारी देते हुए ,कहा कि इस योजना के तहत अधिकाधिक युवा अपना पंजीयन करवाये और कौशल उन्नयन का प्रशिक्षण प्राप्त कर, हुनर सीखें और रोजगार से जुडे। प्रशिक्षण अवधि में सरकार द्वारा युवाओं को प्रतिमाह 8 से 10 हजार रूपये की राशि एक वर्ष तक सरकार द्वारा भुगतान की जावेगी। एमएसएमई मंत्री सखलेचा ने अधिकाधिक युवाओं से इस योजना का लाभ उठाने का आव्हान किया। उन्होने कहा, कि अठाना में 1396 महिलाओं को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ मिलने जा रहा है। उन्हे स्वीकृति पत्र वितरण का कार्य प्रारम्भ हो गया है।
मंत्री सखलेचा ने अठाना के वार्ड नं.8 व 14 में 35 और वार्ड नं.एक की 25 लाडली बहनाओं को प्रतीकस्वरूप स्वीकृति पत्रों का वितरण किया। उन्होने नयागॉव के वार्ड नं.3 से 15 तक आयोजित शिविरों में भी प्रतीकस्वरूप लाडली बहनाओं को स्वीकृति पत्र वितरित किये। प्रारम्भ में दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और मंत्री सखलेचा व अतिथियों ने कार्यक्रम में उपस्थित लाडली बहनाओं का पुष्पहारों से स्वागत किया ।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।