BREAKING NEWS
BIG NEWS : मंदसौर में ड्रग्स माफिया पर पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : बीआर फाउंडेशन का पर्यावरण अभियान,.. <<     NEWS : हज से सकुशल लौटे 166 हाजी, निंबाहेड़ा में हुआ.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में एक करोड़ की चोरी.. <<     NEWS : वैवाहिक वर्षगांठ पर रक्तदान कर दंपति ने.. <<     VIDEO NEWS: शामगढ़ में बी.आर. फाउंडेशन का पर्यावरण.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     NEWS : भाजपा जिला बैठक में संगठन विस्तार और.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पिपलिया हाड़ी में जागरूकता शिविर का आयोजन,.. <<     खरगोन जिले कसरावद क्षेत्र में मोटर पंपों के.. <<     मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष.. <<     KHABAR : चारधाम यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मानवता की मिसाल बनी पुलिस, शोकाकुल.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 1, 2023, 4:23 pm
REPORT : कलेक्टर की अध्‍यक्षता में गौरव दिवस संबंधी बैठक सम्‍पन्‍न, शहर के लगभग 100 से अधिक स्‍थानों पर लगेंगे रक्तचाप एवं मधुमेह जांच शिविर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच के गौरव दिवस के अवसर पर 3 जून 2023 को नीमच शहर में लगभग 100स्थानों पर रक्तचाप एवं मधुमेह जाँच  शिविरो का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर दिनेश जैन की अध्‍यक्षता में बैठक गुरूवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्‍टर जैन ने कहा, कि शिविर का उद्देश्‍य लोगों को स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति अधिकाधिक जागरूक करना है। बैठक में अपर कलेक्टर नेहा मीना, मेडिकल एसोशियएन के डॉ.अशोक जैन, आईएमए के पदाधिकारी, जिला अधिकारी तथा चिकित्‍सगण, रोटरी क्‍लब, लान्‍यस क्‍बल के पदाधिकारी, उपस्थित थे।

कलेक्‍टर जैन ने कहा कि नीमच के गौरव दिवस 3 जून 2023 को रक्तचाप एवं मधुमेह जांच के लिए लगभग 100 चयनित स्थानों पर जॉच शिविर आयोजित किये जायेगें। इन शिविर में अधिकाधिक लोगों की मधुमेह, रक्‍त्‍चाप आदि की जॉच कर, कार्ड वितरित किये जायेगेंऔर स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति जागरूक होकर सर्तकता बरतने की समझाईश दी जायेगी। प्रत्‍येक शिविरों में एक पंजी संधारित की जायेगी। जिसमें जॉच शिविर में आये व्‍यक्तियों के नाम, मोबाईल नम्‍बर आदि दर्ज किये जायेगें। इसके लिए पर्याप्‍त निजी नर्सिग स्‍टॉप, पैरामेडिकल स्‍टॉप, नगरीय निकायों के कर्मचारीगण, आंगनवाडी, आशा कार्यकर्ता, रोटरी क्‍लब, लायंस क्‍लब के सदस्‍यगण सेवाएं देगें। शिविर स्‍थल पर पर्याप्‍त उपकरणों की व्‍यवस्‍था की जावेगी। इसके अतिरिक्‍त मोबाईल जॉच सुविधा भी उपलब्‍ध रहेगी, जो शिविर भी आयोजित किया जायेगा, जो नगर के विभिन्‍न क्षेत्रों में भ्रमण कर अधिकाधिक व्‍यक्तियों की जॉच कर, जॉच कार्ड का वितरण  किया जायेगा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE