नीमच। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत अपने घर पर स्वीकृति पत्र पाकर काफी खुश है नगर परिषद अठाना के वार्ड नम्बर 8 की लाडली बहना उषा प्रजापति। गुरूवार को प्रदेश के एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने नगर परिषद अध्यक्ष रिंका जैन व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ लाडली बहना उषा प्रजापति के घर पर जाकर उसे मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का स्वीकृति पत्र प्रदान किया। उषा ने मंत्री सखलेचा से चर्चा में कहा कि उसे बुधवार की शाम को ड्राय रन के तहत एक रूपये जमा होने का संदेश मोबाईल पर मिला है। आज उसे स्वीकृति पत्र भी मिल गया है। उसे पूरा विश्वास है,कि 10 जून को उसके खाते में एक हजार रूपये की राशि जमा हो जाएगी।
लाडली बहना उषा प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाएगी। इससे उन्हें अपने स्वयं के खर्च के लिए राशि उपलब्ध होगी। उषा के साथ ही इसी वार्ड की रहने वाली विद्या प्रजापति को भी मंत्री सखलेचा ने उसके घर पहुंच कर उसे मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का स्वीकृति पत्र प्रदान किया। मंत्री सखलेचा के हाथों स्वीकृति पत्र पाकर विद्या प्रजापति काफी खुश है। लाडली बहना उषा एवं विद्या प्रजापति मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान को धन्यवाद दे रही है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।