नीमच। कलेक्टर दिनेश जैन द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए बेस्ट एम्लाई ऑफ दी मंथ पुरस्कार प्रारम्भ किया गया है। इस योजना के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी को प्रतिमाह उत्कृष्ट कर्मचारी को माह की पहली तारीख को पुरूस्कार प्रदान किया जाता है।इस माह का पहल बेस्ट एम्पलाई ऑफ दी मंथ का पुरस्कार वितरण समारोह एक जून 2023 को कलेक्टोरेट नीमच में आयोजित किया गया ।
कलेक्टर दिनेश जैन ने प्रबंधक लोकसेवा केन्द्र आशीष जैन, जिला पंचायत कार्यालय की विकासखण्ड परियोजना समन्वयक अंजली शर्मा, एसडीएम कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 कैलाश चौहान एवं ग्राम पंचायत भरभडिया के सचिव लाभचन्द्र गुर्जर को शासकीय कार्याे के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने पर बेस्ट एम्पलाई ऑफ दी मंथ के पुरस्कार से सम्मानित किया। इस मौके पर एडीएम नेहा मीना, सहायक कलेक्टर सृजन वर्माएवं जिला अधिकारी तथा कलेक्टोरेट के सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।