नीमच। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना से महिलाएं स्वावलंबी बनेगी। इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में प्रतिमाह एक हजार रूपये सरकार जमा करेगी। इस राशि से महिलाएं अपनी देनिक आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकेगी, और उन्हे अपने स्वंय के खर्च के लिए किसी पर निर्भर नही होना पडेगा। यह बात मनासा विधायक अनिरूद्ध मारू ने गुरूवार को मनासा क्षैत्र के गॉव पडदा में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में लाडली बहनाओं को स्वीकृति पत्रों वितरण करते हुए कही। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, एसडीएम पवन बारिया, एवं जनपद सीईओ डीएस मेश्राम व अन्य अधिकारी कर्मचारी तथा ग्रामीणजन एवं बडी संख्या में लाडली बहनाएं उपस्थित थी।
विधायक मारू ने कहा कि आगामी 10 जून से लाडली बहनाओं के खाते में राशि जमा होना प्रारम्भ हो जायेगी। 10 जून को सभी महिलाएं अपने अपने घरों पर दीपक जला कर उत्सव मनाये । उन्होने कहा कियह योजना महिलाओं की जिन्दगी में बडा बदलाव लायेगी। प्रारम्भ में अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विधायक मारू ने उपस्थित लाडली बहनाओं का पुष्पहारों से स्वागत किया। तदपश्चात लाडली बहनाओं को प्रतीकस्वरूप स्वीकृति पत्र भी वितरित किये।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।