BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य.. <<     खरगोन में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर.. <<     KHABAR : शाजापुर पुलिस की रातभर कॉम्बिंग गश्त,.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव पर बवाल, युवा कांग्रेस ने.. <<     उज्जैन जिले के तराना के महादेव खोरा में.. <<     मंदसौर में कांग्रेस का महाआक्रोश,मीनाक्षी.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, जून माह की इस.. <<     शाजापुर हॉस्टल की रसोई में प्रेशर कुकर.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर घटियावली, किसान की.. <<     NEWS : स्थायी लोक अदालत के संबंध में जन-जागरूकता.. <<     NEWS : महावीर मंडल चित्तौड़गढ़ का नया अध्यक्ष चुना.. <<     NEWS : बालश्रम मुक्त चित्तौड़गढ़ अभियान के तहत्.. <<     NEWS : अवैध अतिक्रमण को लेकर चित्तौड़ दुर्ग पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार.. <<     KHABAR : केंद्र सरकार के 12 वर्षीय कार्यकाल पूरा.. <<     गुना में सोशल मीडिया पोस्ट पर भारी.. <<     निर्माणाधीन हाईवे में बड़ी चूक, भारतमाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2023, 12:30 pm
REPORT : मुंबई में यूरोपियन डे के अवसर पर आयोजित समारोह में सम्मिलित हुए मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, बोले- हम एक समृद्ध भविष्य और सीमाओं को पार करने की दिशा में सतत कार्य कर रहे हैं, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। विभिन्न क्षेत्रों में यूरोपीय संघ और भारत के बीच की यह साझेदारी दोनों देशों के समग्र विकास को प्रोत्साहित करने के लिए समर्पित है और यह न केवल विविध क्षेत्रों से जुड़ी संभावनाओं और चुनौतियों में गहन अंतर्दृष्टि प्रदान करती है बल्कि हमारी सामूहिक प्रगति और उपलब्धि को भी बढ़ावा देती है। यह बात प्रदेश के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ने शनिवार को मुम्बई स्थित होटल ताज में दी काउंसिल ऑफ यूरोपियन चेंबर इन इंडिया द्वारा मुंबई के यूरोपियन डे समारोह के दौरान शुभकामनाएं देकर संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री सुमित मुंगतिवार, यूरोप एंबेसी व काउंसिल ऑफ यूरोपियन चौंबर के पदाधिकारी और सदस्यगण तथा उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित थे।
मंत्री सखलेचा ने कहा कि इस अवसर पर विशिष्ट व्यक्तियों से यह भेंट विभिन्न क्षेत्रों में यूरोपीय संघ और भारत के बीच बढ़ते व्यापारिक रिश्ते को मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि भारत में, हम मेक इन इंडिया अभियान के माध्यम से सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को देखते हैं, जो इंजीनियरिंग पर जोर देने के साथ विनिर्माण क्षेत्र के विकास को प्रेरित करता है।
यूरोपीय संघ और भारत सूचना और प्रौद्योगिकी क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।  उदाहरण के लिए, हमने आईसीटी में अनुसंधान और विकास, नवाचार और प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कई पहलें शुरू की हैं। अंत के उन्होंने कहा कि ज्ञान, विज्ञान, तंत्रविज्ञान और अनुसंधान को बढ़ावा देते हुए भारत और यूरोपीय देशों में व्यापार के साथ प्यार भी बढ़े, यही अपेक्षा करता हूं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE