BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य.. <<     खरगोन में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर.. <<     KHABAR : शाजापुर पुलिस की रातभर कॉम्बिंग गश्त,.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव पर बवाल, युवा कांग्रेस ने.. <<     उज्जैन जिले के तराना के महादेव खोरा में.. <<     मंदसौर में कांग्रेस का महाआक्रोश,मीनाक्षी.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, जून माह की इस.. <<     शाजापुर हॉस्टल की रसोई में प्रेशर कुकर.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर घटियावली, किसान की.. <<     NEWS : स्थायी लोक अदालत के संबंध में जन-जागरूकता.. <<     NEWS : महावीर मंडल चित्तौड़गढ़ का नया अध्यक्ष चुना.. <<     NEWS : बालश्रम मुक्त चित्तौड़गढ़ अभियान के तहत्.. <<     NEWS : अवैध अतिक्रमण को लेकर चित्तौड़ दुर्ग पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार.. <<     KHABAR : केंद्र सरकार के 12 वर्षीय कार्यकाल पूरा.. <<     गुना में सोशल मीडिया पोस्ट पर भारी.. <<     निर्माणाधीन हाईवे में बड़ी चूक, भारतमाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2023, 12:43 pm
BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, आज गरज-चमक के साथ इन जिलों में होगी बरसात, यहां गिरेंगे ओले, जानिये कैसा रहेगा नीमच-मंदसौर के मौसम का हाल, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को झमाझम बारिश हुई। तेज आंधी के साथ ओले भी गिरे। नीमच जिले में भी देर शाम के बाद मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। आंधी चलने से जिलेभर में कई स्थानों पर पेड़ भी गिरने से आवागमन बाधित हुआ। शहर में देर रात तक नागरिकों को बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने आज रविवार को भी जिले में तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। 

सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है। इसके चलते पिछले दो दिन से बारिश और ओले गिरने की स्थिति बनी है। ऐसा ही दौर अगले दो दिन और जारी रहेगा। इसका असर प्रदेश के कई हिस्सों में देखने को मिलेगा। चक्रवात-ट्रफ लाइन की वजह से भी मौसम बदला हुआ है। आज रविवार को भोपाल, उज्जैन, नर्मदापुरम समेत प्रदेश के 17 जिलों में आंधी चलने और बारिश की संभावना है। ओले भी गिर सकते हैं। 

इन जिलों में होगी बारिश-
रविवार को भोपाल, सीहोर, विदिशा, राजगढ़, रायसेन, उज्जैन, शाजापुर, आगर-मालवा, देवास, रतलाम, नीमच, मंदसौर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, खंडवा और बुरहानपुर में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। कुछ अन्य जिलों में भी इसका असर देखने को मिलेगा।

5 जून तक एक्टिव रहेगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस-
मौजूदा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 5 जून तक प्रदेश में एक्टिव रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने जून के दूसरे सप्ताह में भी बारिश-आंधी का दौर चलने का अनुमान जताया है। मानसून 20 जून या इसके बाद ही प्रदेश में एंट्री करेगा। राजधानी में रविवार को तेज बारिश हो सकती है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। यहां 5 जून को भी मौसम बदला रहेगा। 6 जून से मौसम साफ होगा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE