BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य.. <<     खरगोन में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर.. <<     KHABAR : शाजापुर पुलिस की रातभर कॉम्बिंग गश्त,.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव पर बवाल, युवा कांग्रेस ने.. <<     उज्जैन जिले के तराना के महादेव खोरा में.. <<     मंदसौर में कांग्रेस का महाआक्रोश,मीनाक्षी.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, जून माह की इस.. <<     शाजापुर हॉस्टल की रसोई में प्रेशर कुकर.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर घटियावली, किसान की.. <<     NEWS : स्थायी लोक अदालत के संबंध में जन-जागरूकता.. <<     NEWS : महावीर मंडल चित्तौड़गढ़ का नया अध्यक्ष चुना.. <<     NEWS : बालश्रम मुक्त चित्तौड़गढ़ अभियान के तहत्.. <<     NEWS : अवैध अतिक्रमण को लेकर चित्तौड़ दुर्ग पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार.. <<     KHABAR : केंद्र सरकार के 12 वर्षीय कार्यकाल पूरा.. <<     गुना में सोशल मीडिया पोस्ट पर भारी.. <<     निर्माणाधीन हाईवे में बड़ी चूक, भारतमाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2023, 1:17 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में होगा कार्यक्रम, सभी जिलों से ऑनलाइन जुड़ेंगे प्रतिभागी, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को भोपाल के रवीन्द्र भवन में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में यूथ फॉर लाइफ कार्यक्रम का सुबह 11 बजे शुभारंभ करेंगे।
पर्यावरण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रत्येक जिले से यूथ फॉर लाइफ वॉलेंटियर्स, अंकुर वॉलेंटियर्स, अशासकीय और स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ आम नागरिक भी वर्चुअली जुड़ेंगे। आत्म-निर्भर गो-शाला हेकाथन के विजेताओं को पुरस्कार मुख्यमंत्री  चौहान आत्म-निर्भर गो-शाला हेकाथन के विजेताओं को पुरस्कार वितरित करने के साथ राज्य जलवायु परिवर्तन एवं भोपाल क्लाइमेट स्मार्ट सिटी कार्य-योजना का विमोचन करेंगे। रामसर वेटलेण्ड साइट्स प्रमाण-पत्र, वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार और क्लाइमेट चेंज पीएचडी फेलोशिप के स्वीकृति-पत्र का वितरण करेंगे। 
कार्यक्रम में ग्रीन सिटी रेंकिंग की घोषणा होगी और सम्मान भी करेंगे। जनपद पंचायत-नगरीय निकायों में होगा सीधा प्रसारण राज्य शासन द्वारा कार्यक्रम में सभी कलेक्टर्स को छात्र-छात्राओं और नागरिकों के वर्चुअली शामिल होने संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये हैं। सभी जिलों में जनपद पंचायत और नगरीय निकायों में कार्यक्रम का सीधा प्रसारण टी.व्ही./स्क्रीन से करने की व्यवस्था की जा रही है। राज्य स्तरीय कार्यक्रम के बाद आम नागरिकों में पर्यावरण चेतना के व्यापक प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से सभी जिलों में 18 मई से 5 जून तक मिशन लाइफ में किये गये उल्लेखनीय कार्यों के लिये प्रशस्ति-पत्रों का वितरण किया जायेगा। पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं और नागरिकों का सम्मान करें। पर्यावरण जागरूकता के लिये मिशन लाइफ के तहत संगोष्ठी और परिचर्चाओं, चित्रकला प्रतियोगिता, अंकुर कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों के सम्मान कार्यक्रम का आयोजन करें।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE