BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य.. <<     खरगोन में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर.. <<     KHABAR : शाजापुर पुलिस की रातभर कॉम्बिंग गश्त,.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव पर बवाल, युवा कांग्रेस ने.. <<     उज्जैन जिले के तराना के महादेव खोरा में.. <<     मंदसौर में कांग्रेस का महाआक्रोश,मीनाक्षी.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, जून माह की इस.. <<     शाजापुर हॉस्टल की रसोई में प्रेशर कुकर.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर घटियावली, किसान की.. <<     NEWS : स्थायी लोक अदालत के संबंध में जन-जागरूकता.. <<     NEWS : महावीर मंडल चित्तौड़गढ़ का नया अध्यक्ष चुना.. <<     NEWS : बालश्रम मुक्त चित्तौड़गढ़ अभियान के तहत्.. <<     NEWS : अवैध अतिक्रमण को लेकर चित्तौड़ दुर्ग पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार.. <<     KHABAR : केंद्र सरकार के 12 वर्षीय कार्यकाल पूरा.. <<     गुना में सोशल मीडिया पोस्ट पर भारी.. <<     निर्माणाधीन हाईवे में बड़ी चूक, भारतमाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2023, 1:27 pm
BIG NEWS : कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की पाक्षिक समीक्षा बैठक, उपस्थितों को दिए शासन की विभिन्न योजनाओं के लक्ष्यों को गंभीरता के साथ पूरा करने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने राजस्व अधिकारियों की पाक्षिक समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिये कि शासन के द्वारा विभिन्न योजनाओं में दिये गये लक्ष्य को गंभीरता के साथ समय-सीमा में पूरा किया जाये। समय-समय पर मॉनीटरिंग होने के बाद भी राजस्व अधिकारी दिये गये लक्ष्य को समय-सीमा में पूरा नहीं करने वाले के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही की जायेगी। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे जिम्मेदारी के साथ दिये गये लक्ष्य को पूरा करें।

बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री नगरीय भू-अधिकार, भूमाफिया से मुक्त कराई गई जमीन का आवास आवंटन, निर्माणाधीन निर्माण कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति, पीएम किसान ई-केवायसी, पीएम किसान आधार एवं बैंक खाता लिंकिंग, स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, नामांतरण एवं बंटवारा तथा सीमांकन आदि बिन्दुओं की तहसीलवार समीक्षा की और सम्बन्धित अधिकारियों को लम्बित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ अंकिता धाकरे, अपर कलेक्टर मृणाल मीना, एडीएम अनुकूल जैन, अपर कलेक्टरद्वय एकता जायसवाल व कल्याणी पाण्डे, जिले के समस्त एसडीएम, तहसीलदार आदि उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE