BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य.. <<     खरगोन में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर.. <<     KHABAR : शाजापुर पुलिस की रातभर कॉम्बिंग गश्त,.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव पर बवाल, युवा कांग्रेस ने.. <<     उज्जैन जिले के तराना के महादेव खोरा में.. <<     मंदसौर में कांग्रेस का महाआक्रोश,मीनाक्षी.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, जून माह की इस.. <<     शाजापुर हॉस्टल की रसोई में प्रेशर कुकर.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर घटियावली, किसान की.. <<     NEWS : स्थायी लोक अदालत के संबंध में जन-जागरूकता.. <<     NEWS : महावीर मंडल चित्तौड़गढ़ का नया अध्यक्ष चुना.. <<     NEWS : बालश्रम मुक्त चित्तौड़गढ़ अभियान के तहत्.. <<     NEWS : अवैध अतिक्रमण को लेकर चित्तौड़ दुर्ग पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार.. <<     KHABAR : केंद्र सरकार के 12 वर्षीय कार्यकाल पूरा.. <<     गुना में सोशल मीडिया पोस्ट पर भारी.. <<     निर्माणाधीन हाईवे में बड़ी चूक, भारतमाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2023, 1:50 pm
BIG REPORT : उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने की दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विविध कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को किया निर्देशित, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने शनिवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विविध कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि क्षेत्र में जहां-जहां निर्माण कार्य पूरे हो गये हैं, उनका लोकार्पण और जहां कार्य प्रारम्भ होने वाले हैं, उनके भूमि पूजन की कार्यवाही यथाशीघ्र की जाये। ग्राम किठौदा में शिप्रा नदी पर बने स्टापडेम की जीर्ण-शीर्ण प्लेट के स्थान पर नई प्लेट लगाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारी को दिये। हितग्राहियों की विद्युत समस्याओं के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण स्थानों पर शिविर आयोजित कर समस्याओं का समाधान किया जाये। चिन्तामन मन्दिर पर पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाये। दक्षिण क्षेत्र के तालाबों जैसे- पुलिस लाइन, विक्रम विश्वविद्यालय परिसर आदि का सौन्दर्यीकरण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। टाटा कंपनी के द्वारा शहर में खोदी गई सड़कों को बारिश के पहले सही करवाया जाये। शहर के आने-जाने वाले मार्गों पर पर्याप्त लाईट लगाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिये। चरक एवं माधव नगर अस्पताल में वाटर कूलर रेडक्रॉस सोसाइटी से लगवाने के निर्देश दिये। लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिये कि चंदूखेड़ी-खेमासा मार्ग के निर्माण कार्य का शीघ्र भूमि पूजन कराया जाये। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.यादव ने विविध प्रकार के कार्यों की विभागवार समीक्षा कर सम्बन्धित अधिकारियों को समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण किया जाये। बैठक में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये कि बैठक में दिये गये निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ अंकिता धाकरे, अपर कलेक्टर कल्याणी पाण्डे, एसडीएम राकेश शर्मा, कुलपति प्रो.अखिलेश कुमार पाण्डेय, कुल सचिव डॉ.प्रशांत पुराणिक तथा सम्बन्धित विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE