BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य.. <<     खरगोन में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर.. <<     KHABAR : शाजापुर पुलिस की रातभर कॉम्बिंग गश्त,.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव पर बवाल, युवा कांग्रेस ने.. <<     उज्जैन जिले के तराना के महादेव खोरा में.. <<     मंदसौर में कांग्रेस का महाआक्रोश,मीनाक्षी.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, जून माह की इस.. <<     शाजापुर हॉस्टल की रसोई में प्रेशर कुकर.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर घटियावली, किसान की.. <<     NEWS : स्थायी लोक अदालत के संबंध में जन-जागरूकता.. <<     NEWS : महावीर मंडल चित्तौड़गढ़ का नया अध्यक्ष चुना.. <<     NEWS : बालश्रम मुक्त चित्तौड़गढ़ अभियान के तहत्.. <<     NEWS : अवैध अतिक्रमण को लेकर चित्तौड़ दुर्ग पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार.. <<     KHABAR : केंद्र सरकार के 12 वर्षीय कार्यकाल पूरा.. <<     गुना में सोशल मीडिया पोस्ट पर भारी.. <<     निर्माणाधीन हाईवे में बड़ी चूक, भारतमाला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 4, 2023, 4:25 pm
KHABAR : बलकवाडा उद्वहन सिंचाई योजना से किसानों को शीघ्र सिंचाई के पानी के लिए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसरावद और किसानों ने सौंपा ज्ञापन, पढे़ खबर 

Share On:-

खरगोन। पूर्व कृषि मंत्री और कसरावद के विधायक सचिन यादव के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसरावद के अध्यक्ष परसराम यादव और सैकड़ों किसानों द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम का ज्ञापन नायब तहसीलदार जितेन्द्र सिंह अलावा को सौंपा । ज्ञापन में मांग की है कि 

बलकवाडा उद्वहन सिंचाई योजना से किसानों को शीघ्र सिंचाई का पानी उपलब्ध कराया जाए। तहसील कसरावद में अधूरी सिंचाई परियोजनाओं से किसान को आर्थिक नुकसान उठाना पड रहा है। अधूरी बलकवाडा सिंचाई परियोजना व्यवस्था का मूंह चिडा रही है। योजना को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार के मुखिया शिवराजसिंह चौहान और उनके विभाग के अधिकारी, कर्मचारी प्रत्येक 6 माह में इस योजना को पूर्ण करने का आश्वासन तो देते हैं, परन्तु वर्षाे बित जाने के बाद भी योजना की अभी तक टेस्टिंग भी पूर्ण नहीं हो पाई है। अभी विगत दिनो खरगोन जिले के प्रवास के दौरान शिवराजसिंह चौहान द्वारा मंच से मई 2023 में बलकवाडा सिंचाई योजना का पानी किसान के खेत तक पहुंचाने का आश्वासन दिया था। परन्तु आज जून के महिने का दूसरा दिन है परन्तु अभी तक खेतों में पानी पहुंचाना तो दुर की बात सरकार अभी तक इन पाईप लाईनों की टेस्टिंग भी पूर्ण नहीं कर पाई है। इससे सबसे ज्यादा नुकसान किसी को हो रहा है तो वह किसान है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE