BREAKING NEWS
KHABAR : मां बगलामुखी मंदिर कोटरा में मनाया.. <<     BIG NEWS : घर का आंगन और खाना खाती महिला, जब पहुंचा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पीएसएससीआईवीई भोपाल में अकादमिक.. <<     KHABAR : पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी में दर्दनाक सड़क हादसा, भजन-कीर्तन के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम बरूखेड़ा और काली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रतलाम प्रधान जिला न्यायाधीश ने देखी जेल.. <<     KHABAR : जल संवर्धन और संरक्षण के लिए जन जागरण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कृषकों के लिए अल्पकालीन फसल ऋण की देय तिथि.. <<     KHABAR : कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में भू-अर्जन के.. <<     VIDEO NEWS: किसानों के लिए खुशखबरी लहसुन के दामों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 35 साल का नितिन और पत्नी साधना, जब होटल पर.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय डेंगू दिवस का आयोजन, जिले में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन-2024 के लिए मतदान कराने में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 5, 2023, 4:48 pm
REPORT : कृषि विज्ञान केन्द्र नीमच की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक में मोटा अनाज/प्राकृतिक खेती पर ज़ोर दिया गया, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कृषि विज्ञान केन्द्र, नीमच की वैज्ञानिक सलाहकार समिति की चौतीसवीं बैठक हाइब्रीड मोड (ऑन एवं ऑफ लाईन) पर कुलपति डॉ. ए. के. शुक्ला, राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्व विद्यालय, ग्वालियर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें विशेष अतिथि के रुप में डॉ. वाय. पी. सिंह, निदेशक, विस्तार सेवाए, डॉ. नीरज हाडा, वैज्ञानिक, निदेशालय विस्तार सेवाएं, राविसिंकृविवि, ग्वालियर, डॉ बी. दुपारे, प्रधान वैज्ञानिक, सोयाबीन अनुसंधान केन्द्र, इन्दौर तथा डॉ. आर. एस. चुण्डावत, अधिष्ठाता महाविद्यालय, मंदसौर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुई। बैठक में रिंग केविके कृषि विज्ञान केन्द्र, मंदसौर एवं रतलाम के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख के साथ विभिन्न लाइन डिपार्टमेंट केे अधिकारियों व जिले के प्रगतिशील कृषक सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का प्रारम्भ मॉ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के उपरान्त केन्द्र के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ0 सी. पी. पचौरी ने सभी उच्च अधिकारियों एवं जिले के लाईन डिपार्टमेन्ट के अधिकारियों तथा प्रगतिशील किसानों का स्वागत किया। विगत बैठक में  सदस्य महानुभावों द्वारा दिए गए सुझावों पर केन्द्र द्वारा की गई कार्यवाही के बारे में सभी सदस्यों को जानकारी दी। इसके पश्चात उन्होंने विगत छः माह में केन्द्र द्वारा संचालित गतिविधियों (रबी 2022-23) के प्रगति प्रतिवेदन विशेषकर ओएफटी, एफएलडी, प्रशिक्षण, विस्तार गतिविविधयां तथा केन्द्र की विशेष उपलब्धियॉ बताई। उन्होने संस्था द्वारा आगामी छः माह (खरीफ 2023) हेतु प्रस्तावित कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया। इसके बाद विभिन्न लाइन डिपार्टमेंट के अधिकारियों, कृषक प्रतिनिधियों से कृषि विज्ञान केन्द्र को और बेहतर ढंग से कार्य करने हेतु सुझाव देने का अनुरोध किया। 
कार्यक्रम में कुलपति द्वारा संस्था के कार्यांे की प्रशंसा करते हुए आगामी समय में देश मंे विकसित नवीन से नवीन तकनीकीयों/अनुसंधानों का किसानों तक प्रसार करने के बारे में कहा गया साथ ही जिले में उपलब्ध संसाधनांे के अनुसार विकास खण्ड वार नई रणनीति बनाकर कार्य करने पर जोर दिया। उन्होने वर्तमान वर्ष 2023 में मोटा अनाज/श्रीअन्न फसलों को बढ़ावा देने एवं प्राकृतिक खेती की ओर किसानो का रुझान बढ़ाने का सुझाव दिया। इसके लिए उन्होने अधिक से अधिक फिल्ड डे, खेत प्रशिक्षण कार्यक्रम आदि को और बेहतर करने की सलाह दी। 
वरिष्ठ अधिकारियों, वैज्ञानिकों एवं प्रगतिशील किसानों ने संयुक्त रुप से आगामी समय में जिले में प्राकृतिक खेती एवं श्रीअन्न फसलों पर अधिक बल देने एवं एकीकृत पोषण प्रबंधन, एकीकृत कीटनाशी प्रबंधन एवं पशुपालन पर विशेष कार्य करने और वर्षा जल को अधिक से अधिक संचय करने के लिए एवं जिले में मछली पालन को बढ़ावा देने हेतु भी कार्य करने का सुझाव दिया। 
कार्यक्रम में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, सिंचाई, वन विभाग, मत्स्यकी, उपज मण्डी, आत्मा, दुग्ध संघ, जिला अग्रणी बैंक, एम. पी. एग्रो, जिला पंचायत, इफ्को, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला आदि विभागों के जिला अधिकारी/प्रतिनिधि के साथ जिले के प्रगतिशील किसान उपस्थित हुए। इनके द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र को और प्रभावी कार्य करने हेतु अमूल्य सुझाव दिए। कार्यक्रम में केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ. पी. एस. नरुका, डॉ. एस. एस. सारंगदेवोत, डॉ. शिल्पी वर्मा एवं संयुक्ता पाण्डे का विशेष योगदान रहा। धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही बैठक समाप्त हुई।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE