BREAKING NEWS
KHABAR : आगामी लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत स्वीप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : चुनाव सामग्री वितरण एवं वापसी दलों का.. <<     KHABAR : ब्राम्हण समाज के आराध्यदेव भगवान परशुराम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : एमपी के इस संसदीय क्षेत्र में 13 मई को होगा.. <<     BIG NEWS : नीमच-निम्बाहेड़ा फोरलेन और नयागांव चेक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुक बधिर दिव्यांग एकादश एवं प्रशासन.. <<     KHABAR : जिले में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास संसदीय क्षेत्र-21 के लिए देवास,.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024- स्वीप गतिविधियों के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर में लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत.. <<     KHABAR : मतदाता जागरूकता पर ज्ञानोदय के नुक्कड़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत मतदाताओं को पीले.. <<     KHABAR : लोकसभा चुनाव के मतदान से पहले सीतामऊ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2023, 11:12 am
BIG NEWS : जिले के गांव महागढ निवासी गोविन्द और शानू उर्फ शिवकन्या, जब एक साल पहले हुई शादी फिर दो महीने बाद महिला हुई फरार तो युवक पहुंचा थाने, फिर जब एक्शन में आई खाकी तो लुटेरी दुल्हन के साथ हत्थे चढ़ी गैंग, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर    

Share On:-

मनासा। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस अधीक्षक नीमच अमित कुमार तोलानी द्वारा जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। 

इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसएस कनेश एवं एसडीओपी यशस्वी शिंदे के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा आरसी दांगी के नेतृत्व में विशेष टीम द्वारा उत्कृष्ठ सामंजस्य व व्यवसायिक दक्षता का प्रयोग करते हुये धारा 420, 467, 468, 471, 120बी, 34 भादवि में फरार 03 पुरूष एवं एक महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 03 जनवरी 2022 को फरियादी गोविन्द पिता गणेशराम मालवीय निवासी ग्राम महुआ जिला मंदसौर हामु महागढ द्वारा थाना उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन दिया। जिसमें फरियादी द्वारा बताया कि आरोपीगण मुकेश पंडित निवासी कुशालपुरा जिला प्रतापगढ, सुनील निवासी रहीमपुरा खरगोन, रोहित पिता बलराम सोलंकी निवासी रहीमपुरा खरगोन, साक्षी उपाध्याय निवासी दुर्गा कालोनी बरूड जिला खरगोन द्वारा फरियादी की शादी आरोपिया शानू उर्फ शिवकन्या शर्मा से कराने हेतु 3,70,000 रूपए की बात हुई। फरियादी द्वारा आरोपियों को पैसे दे दिए और दिनांक 28 मई 2022 को खरगोन कोर्ट में शपथपत्र बनवा दिए। आरोपिया शानू उर्फ शिवकन्या शर्मा करीब दो महिने तक फरियादी के साथ रही और मौका देखकर दिनांक 11 अगस्त 2022 को भाग गयी। आरोपीगणों द्वारा झूठी शादी रचाकर जानबूझकर अवैध लाभ कमाने के आशय से फरियादी के साथ धोखाधडी की आवेदन पत्र जांच पर से अपक्र 09/2023 धारा 420, 467, 468, 471, 120बी, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अनुअधि पुलिस मनासा यशस्वी शिंदे के निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा निरी आरसी दांगी के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।
एसडीओपी को उनके विश्वसनीयता मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपिया साक्षी उपाध्याय फिर से सक्रिय हो गई है और भादवामाता में किसी की शादी कराने आई है, मुखबिर की सूचना पर तत्काल मय फोर्स के भादवामाता पहुंचकर आरोपिया साक्षी पति राकेश उपाध्याय उर्फ देवेन्द्र चारण निवासी लुहारी जिला खरगोन को दिनांक 11 जून 2023 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया। दिनांक 13 जून 2023 को टीम गठित कर आरोपिया को लेकर उसके अन्य साथियों की तलाशी हेतु खरगोन पहुंचकर आरोपी सुनील भील निवासी रहीमपुरा खरगोन एवं रोहित सोलंकी निवासी रहीमपुरा खरगोन को खरगोन से गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपियों का जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल नीमच दाखिल किया गया तथा आरोपी नितेश उर्फ बलाई निवासी मांगरूल रोड आशियाना कालोनी खरगोन को दिनांक 15 जून 2023 को गिरफ्तार किया। जिससे पूछताछ एवं प्रकरण में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं जेल दाखिल करने में एसडीओपी यशस्वी शिंदे, निरीक्षक आरसी दांगी, उनि भोपाल सिंह, प्रआर दलपतसिंह, प्रआर प्रदीप तिवारी, प्रआर प्रदीप शिंदे (सायबर सेल नीमच), आर जितेन्द्र जाटव, आर नरेन्द्र जोशी, आर अनिल असबार, मआर सोमप्रभा, मआर खुशबु गेहलोत, मआर प्रिया पाटीदार, मआर शेफाली पाटीदार, मआर कुमकुम जाट, सैनिक मोहनसिंह, आर लोकेश चौधरी, आर विनोद भाटी का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक नीमच द्वारा पूरी टीम की तारीफ करते हुये नगद इनाम देने हेतु घोषणा की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE