BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2026, 6:27 pm
BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों में छिपा था मौत का नशा, जब खाकी ने घेराबंदी कर ली ट्रक की तलाशी तो उड़ गए होश, एक्सप्रेसवे पर चढ़ने से पहले ही हत्थे चढ़े आरोपी, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले की सीतामऊ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आयशर ट्रक से भारी मात्रा में डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तस्कर डोडाचूरा को प्याज के कट्टों की आड़ में छिपाकर ले जा रहे थे।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हरियाणा पासिंग एक ट्रक में अवैध मादक पदार्थ की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर सीतामऊ पुलिस ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चढ़ने से पहले संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान प्याज के कट्टों के नीचे बड़ी मात्रा में डोडाचूरा छिपाकर रखा हुआ मिला।

पुलिस ने मौके से ट्रक जब्त कर उसमें सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार बरामद डोडाचूरा की मात्रा करीब 15 क्विंटल बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा की जाना शेष है।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। साथ ही तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि मंदसौर क्षेत्र लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों को लेकर संवेदनशील रहा है। पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई किए जाने के बावजूद तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर अवैध कारोबार को अंजाम देने का प्रयास करते रहते हैं।

फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है। बरामद मादक पदार्थ की वास्तविक मात्रा एवं तस्करी से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा अधिकारियों द्वारा शीघ्र किए जाने की संभावना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE