BREAKING NEWS
BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में दगड़खेड़ी किसानों का आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: महाराणा प्रताप जयंती पर 17 जून को भव्य.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर नीमच में भव्य.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : वीर शिरोमणि, राष्ट्र गौरव एवं स्वाभिमान.. <<     खरगोन में दगड़खेड़ी किसानों का नौवें दिन भी.. <<     खरगोन में जल संकट को लेकर 25 गांवों के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मुरैना के चर्चित संपत्ति विवाद में बड़ा.. <<     KHABAR : मनासा में कांग्रेस की नामांकन चूक पर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक घटना, घर में सो.. <<     BIG NEWS : नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कर्मचारियों ने एरियर भुगतान की मांग,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2023, 11:23 am
KHABAR : महिला सुरक्षा के लिए ‘‘में हूं अभिमन्यु’’ अभियान से टूट रहा बुराइयों का चक्रव्यूह, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए समय समय पर कई तरह के अभियान चलाए जाते हैं। जिससे लोगों के अंदर एक अच्छा वातावरण निर्मित हो। इस बार भी मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय की महिला शाखा द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए, समाज में लड़कों एवं पुरूषों को महिला संबंधी अपराधों के प्रति संवेदनशीलता की भावना को विकसित किए जाने की दृष्टि से मैं हूं अभिमन्यु अभियान की शुरुआत की गई है। 


इस विशेष जागरुकता अभियान श्श्में हूं अभिमन्युश्श् के तहत महिला थाना पुलिस ने मुरैना शहर में जगह-जगह नुक्कड़ सभाएं की। इन सभाओं में लोगों को एकत्रित कर नशा, दहेज, रूढ़िवादिता, अश्लीलता, अशिक्षा, लिंगभेद, असंवेदनशीलता, भ्रूणहत्या के बारे में जागरूक किया गया। गुरुवार को अभियान के दौरान मुख्य रूप से महिला सुरक्षा शाखा के डीएसपी मानवेंद्र सिंह के साथ महिला थाना प्रभारी शिवानी जादौन उपस्थित थीं जहां जीवाजी गंज पार्क में नुक्कड़ सभा की और वहां मौजूद बच्चों को समाज में फैली कुरीतियों के बारे में जानकारी दी। इससे पहले भी महिला सुरक्षा के लिए शुरू हुए इस अभियान के द्वारा लगातार लोगों को जागरूक करते हुए शहर के हनुमान चौराहा, चंबल कॉलोनी पार्क आदि स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं की गईं। गुरुवार के दिन मैं हूं अभिमन्यु अभियान के तहत जीवाजी गंज में डीएसपी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में फैली बुराइयों का चक्रव्यूह तोड़ते हुए विकसित व सुरक्षित समाज का निर्माण करना है। ऐसा तब ही संभव है जब महिला एवं पुरुषों की इसमें सजग सहभागिता हो। साथ ही उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा के लिए प्रेरक यह अभियान 19 जून तक पूरे जिलेभर में चलाया जाएगा जिसमें सभी थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करेंगे। अभियान के दौरान बच्चों द्वारा में हूं अभिमन्यु के पोस्टर के सामने सेल्फी भी ली गई।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE