BREAKING NEWS
BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में दगड़खेड़ी किसानों का आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: महाराणा प्रताप जयंती पर 17 जून को भव्य.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर नीमच में भव्य.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : वीर शिरोमणि, राष्ट्र गौरव एवं स्वाभिमान.. <<     खरगोन में दगड़खेड़ी किसानों का नौवें दिन भी.. <<     खरगोन में जल संकट को लेकर 25 गांवों के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मुरैना के चर्चित संपत्ति विवाद में बड़ा.. <<     KHABAR : मनासा में कांग्रेस की नामांकन चूक पर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक घटना, घर में सो.. <<     BIG NEWS : नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कर्मचारियों ने एरियर भुगतान की मांग,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2023, 12:02 pm
BIG NEWS : रतनगढ़ नगर परिषद पार्षद पद हेतु उप निर्वाचन मतगणना संपन्न, भाजपा प्रत्याशी ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर  

Share On:-

रतनगढ़। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार रतनगढ़ नगर परिषद वार्ड क्रमांक 13 पार्षद पद हेतु आज दिनांक 16 जून 2023 को प्रातः 8 बजे से मतगणना का कार्य रिटर्निंग अधिकारी देवेंद्र कछावा, सहायक रिटर्निंग अधिकारी शत्रुघ्न चतुर्वेदी, जिला मास्टर ट्रेनर राजेंद्र प्रसाद जोशी, मास्टर ट्रेनर नटवरलाल छीपा, के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा गठित मतगणना अधिकारियों द्वारा ईवीएम मशीनों से मतगणना प्रारंभ की गई। 

मतगणना स्थल पर प्रशासन की पुख्ता व्यवस्था रही जिसमें पुलिस प्रशासन नगर परिषद के कर्मचारी मतगणना में नियुक्त कर्मचारी लक्षमीचंद सैनी, सुभाषचंद्र सुथार, गोपाल पाटीदार, ओमप्रकाश क्षत्रिय, बालकृष्ण सोलंकी, भरत कुमार भाटी, निर्मल कुमार व्यास, कैलाश बंजारा, आदि नगर परिषद के कर्मचारियों ने अपना सहयोग प्रदान किया। मतगणना स्थल पर सुबह से ही बाहर लोगों का हुजूम देखने को मिला अंदर प्रवेश पाने के लिए रिटर्निंग अधिकारी द्वारा प्रत्याशियों एवं मतगणना एजेंटों को पास जारी किए गए थे एवं पत्रकार बंधुओं को मतगणना स्थल के बाहर अलग से बैठने की व्यवस्था की गई। 

मतगणना निर्धारित समय से प्रारंभ हुई जिसमें निर्वाचन अधिकारियों द्वारा रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष कंट्रोल यूनिट से मतगणना की गई। कंट्रोल यूनिट में कुल 439 मत डाले गए थे। जिसमें प्रथम प्रत्याशी मुकेश कुमार पिता कालूराम भील (भारतीय जनता पार्टी) को 271 मत मिले एवं दूसरे प्रत्याशी सत्तू खाटकी (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस) को 159 मत मिले, तथा नोटा को कुल 9 वोट मिले। इस प्रकार कुल 439 मत कंट्रोल यूनिट में मिले जिसके बाद रिटर्निंग अधिकारी ने मुकेश कुमार कालूराम भील को अधिकृत जीत की घोषणा कर जीत का प्रमाण पत्र दिया। उक्त जानकारी रतनगढ़ नगर परिषद उपचुनाव मीडिया प्रभारी बालकृष्ण सोलंकी द्वारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE