BREAKING NEWS
BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में दगड़खेड़ी किसानों का आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: महाराणा प्रताप जयंती पर 17 जून को भव्य.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर नीमच में भव्य.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : वीर शिरोमणि, राष्ट्र गौरव एवं स्वाभिमान.. <<     खरगोन में दगड़खेड़ी किसानों का नौवें दिन भी.. <<     खरगोन में जल संकट को लेकर 25 गांवों के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मुरैना के चर्चित संपत्ति विवाद में बड़ा.. <<     KHABAR : मनासा में कांग्रेस की नामांकन चूक पर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक घटना, घर में सो.. <<     BIG NEWS : नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कर्मचारियों ने एरियर भुगतान की मांग,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2023, 12:18 pm
KHABAR : बिपरजॉय को लेकर मध्यप्रदेश में यलो अलर्ट, राजस्थान से लगे रतलाम ,मंदसौर, नीमच जिलों में दिखेगा बिपरजॉय का असर, चलेंगी तेज हवा और आंधी, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। गुजरात सहित राजस्थान में तूफानी एंट्री करने वाले बिपर जॉय का असर मध्यप्रदेश में भी आज देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने गुजरात और राजस्थान से लगे हुए मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान से लगे पश्चिमी मध्यप्रदेश के रतलाम,मंदसौर और नीमच जिले में भी तेज हवा और आंधी आने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कहीं-कहीं बारिश की संभावना भी मौसम विभाग ने व्यक्त की है। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर तेज हवा और आंधी के समय घरों से बाहर नहीं निकलने, पेड़ों की शरण नहीं लेने और बड़े तालाबों और बांध पर पर्यटन नहीं करने की अपील आम लोगों से की गई है।

गौरतलब है कि तूफान भी बिपरजॉय का व्यापक असर कल गुजरात के तटवर्ती हिस्सों में देखने को मिला है। जिसके बाद तूफान अब राजस्थान के ऊपर से गुजर रहा है। इस तूफान का असर मध्य प्रदेश के कई दिलों में देखने को मिल सकता है ग्वालियर चंबल संभाग के अलावा पश्चिमी मध्यप्रदेश के रतलाम मंदसौर और नीमच जिलों में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग द्वारा व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार इन जिलों में अल्पकालीन समय के लिए 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं, दिनभर बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना भी बनी हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE