BREAKING NEWS
BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में दगड़खेड़ी किसानों का आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: महाराणा प्रताप जयंती पर 17 जून को भव्य.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर नीमच में भव्य.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : वीर शिरोमणि, राष्ट्र गौरव एवं स्वाभिमान.. <<     खरगोन में दगड़खेड़ी किसानों का नौवें दिन भी.. <<     खरगोन में जल संकट को लेकर 25 गांवों के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मुरैना के चर्चित संपत्ति विवाद में बड़ा.. <<     KHABAR : मनासा में कांग्रेस की नामांकन चूक पर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक घटना, घर में सो.. <<     BIG NEWS : नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कर्मचारियों ने एरियर भुगतान की मांग,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2023, 12:47 pm
REPORT : जिला स्तरीय 9 वाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को, शहर की कृषि उपज मंडी प्रांगण में होगा भव्य स्तर पर आयोजन, कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपे दायित्व, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। 21 जून को 9 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामूहिक योग प्रदर्शन का आयोजन कृषि उपज मंडी में होगा। योग दिवस की तैयारियों को लेकर कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागों को दांयित्व सौंपे है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 19 जून तक स्कूलों के अवकाश होने के कारण प्रशिक्षण की कमी को पूर्ण करने के लिए शहर और अन्य नगरों में अभी से स्थानीय उद्यानों में सुबह के वक्त योगाभ्यास प्रारम्भ करने के निर्देश दिए है। योग दिवस पर कक्षा 7 वीं से कक्षा 12 वीं और महाविद्यालयीन विद्यार्थी सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन इस तरह हो कि जिससे योग के प्रति अच्छा संदेश जाएं। किसी प्रकार की कमी न रखी जाए। योग का वास्तविक समय 7 बजे से दूरदर्शन और रेडियो के माध्यम से प्राप्त अनुदेशों अनुसार योग की क्रियाओं का संचालन होगा।      

महेश्वर किला और बाजीराव पेशवा समाधि स्थल में भी होगा योगा- 
शासकीय और अशासकीय संस्थाओं के अलावा पर्यटन विभाग ने पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने के लिए जिले के पर्यटन स्थलों पर भी योगा के आयोजन करने के निर्देश दिए है। जिले में स्कूलों और शासकीय संस्थाओं के अलावा पर्यटन स्थल महेश्वर किला परिसर, ऊन महालक्ष्मी माता मंदिर और रावेरखेड़ी में बाजीराव पेशवा समाधि स्थल पर भी योगा के आयोजन होंगे। कृषि उपज मंडी में जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारी की जिम्मेदारी नगर पालिका, शिक्षा विभाग, उद्यानिकी, जनजाति कार्य विभाग व आयुष तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जाएगी। बैठक में अपर कलेक्टर जेएस बघेल, एसडीएम ओएन सिंह, एसडीओपी राकेश गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी हेमेंद्र वडनेरकर, जनजाति सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य, सीएमएचओ ड़ॉ. डीएस चौहान, नपा सीएमओ निंगवाल, जिला खेल अधिकारी पवि दुबे, आयुष अधिकारी ड़ॉ. वासुदेव आसलकर व अन्य अधिकारी उपस्थित रहें।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE