BREAKING NEWS
BIG NEWS : तस्करों की नई चाल बेनकाब, प्याज के कट्टों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आग ने निगली गेहूं की फसल, पलभर में राख हुई.. <<     KHABAR : उज्जैन में चल रही ट्रैक्टर टोचन.. <<     KHABAR : मतदाता सूची पुनरीक्षण शुरू, चुनाव आयोग ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भगवानपुरा में दगड़खेड़ी किसानों का आंदोलन.. <<     VIDEO NEWS: महाराणा प्रताप जयंती पर 17 जून को भव्य.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर नीमच में भव्य.. <<     खरगोन जिले के कसरावद में सफाई कर्मचारियों ने.. <<     KHABAR : वीर शिरोमणि, राष्ट्र गौरव एवं स्वाभिमान.. <<     खरगोन में दगड़खेड़ी किसानों का नौवें दिन भी.. <<     खरगोन में जल संकट को लेकर 25 गांवों के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     मुरैना के चर्चित संपत्ति विवाद में बड़ा.. <<     KHABAR : मनासा में कांग्रेस की नामांकन चूक पर.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में दर्दनाक घटना, घर में सो.. <<     BIG NEWS : नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का भाजपा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कर्मचारियों ने एरियर भुगतान की मांग,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2023, 3:35 pm
REPORT : कलेक्‍टर दिनेश जैन ने किया नीमच में मेडिकल कालेज भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण, प्रगति का जायजा लेकर दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर दिनेश जैन ने शुक्रवार को 255.78 करोड लागत से नीमच में निर्माणाधीन नवीन चिकित्‍सा महाविद्यालय भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। नवीन चिकित्‍सा महाविद्यालय नीमच कनावटी में 9.745 हेक्‍टर भूमि पर बन रहा है।

इस मेडिकल कॉलेज भवन में मुख्‍य रूप से प्रशासनिक भवन, बालक, बालिका छात्रावास भवन, कार्मिशियल सेंटर, शव परीक्षण भवन, कर्मचारियों के लिए विभिन्‍न प्रकार के आवासीय भवन, बहुमंजलीय आवास, छात्रों के मनोरंजन के लिए कक्ष एवं 12 कक्षों के विश्राम भवन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। निर्माण एजेंसी व्‍दारा भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ तेजी से करवाया जा रहा है। मे‍डीकल कॉलेज के भवन का निर्माण कार्य जून 2024 तक पूरा कर लिया जावेगा। इस मेडीकल कॉलेज में एसबीबीएस के विद्यार्थियों के लिए 150 सीटे उपलब्‍ध रहेगी।

कलेक्‍टर दिनेश जैन ने मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण के तहत निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन, छात्रावास भवन, आवासीय ब्‍लॉक निर्माण कार्य का मौके पर निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। कलेक्‍टर जैन ने मेडिकल कालेज भवन निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष व्‍यक्‍त किया। उन्‍होने मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण में लगे श्रमिकों से चर्चा कर उपलब्‍ध सुविधाओं, पारिश्रमिक भुगतान के बारे में जानकारी ली। निर्माण एजेंसी ने अवगत कराया, कि मेडीकल कॉलेज भवन निर्माण कार्य में 29 इंजीनीयर्स एवं 700 श्रमिकों की टीम निरंतर कार्य कर रही है। निर्माण कार्य समय सीमा में पूरा कर लिया जावेगा। इस मौके पर तहसीलदार पिंकी साठे, यशपाल मुजाल्‍दा, पी.आई.यू.की कार्यपालन यंत्री बबीता सोनकर व सहायक यंत्री सोनू सोलंकी भी उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE