BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लम्बे अंतराल के बाद आयोजित हुई नर्सिंग की.. <<     KHABAR : स्काउट गाईड के विद्यार्थियों को दिया जा.. <<     NEWS : दाधीच महिला मंडल ने की जल सेवा, रेलवे.. <<     NEWS : मोबाइल गेमिंग से दूर रहकर बच्चे खेले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के गांव फत्ताखेड़ी के कोटवार.. <<     NEWS : लक्ष्य जैन ने 12वीं की कॉमर्स फिजिकल कक्षा.. <<     NEWS : चेन स्नेचिंग का आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश.. <<     KHABAR : साकेत नगर जैन मंदिर में लगी संस्कार की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच-चित्तौड़ रोड़ और प्याज ले जाता ट्रक,.. <<     KHABAR : समाज के संत शिरोमणि मोतीदास महाराज के.. <<     NEWS : डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : मतगणना तैयारियों के लिए कलेक्टर ने ली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : वृद्धाश्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण के.. <<     KHABAR : 16 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2023, 12:13 pm
KHABAR : शासकीय योजना के क्रियान्वयन में फिर बना नया इतिहास, पहली बार जिले के 32 बुजुर्ग यात्रियों को शासकीय खर्च पर हवाई जहाज से भेजा गंगा सागर तीर्थ, यात्रियों ने सीएम का माना आभार, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। किसी भी शासकीय योजना के क्रियान्वयन में इंदौर में आज शुक्रवार 16 जून को एक नया इतिहास लिखा गया। यह पहली बार है, जब इंदौर जिले के 32 बुजुर्ग यात्रियों को शासकीय खर्च पर हवाई जहाज से गंगा सागर तीर्थ यात्रा पर भेजा गया है। यह तीर्थ यात्री अभूतपूर्व उत्साह और उमंग के धर्ममय वातावरणमें हवाई जहाज से रवाना हुए। विमानतल पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पहुंचकर तीर्थ यात्रियों का पुष्पहारों से स्वागत-सत्कार किया। उन्होंने यात्रियों को शुभकामनाएं दी। यात्रा पर जा रहे  बुजुर्गों ने हवाई जहाज से कराई जा रही निरूशुल्क यात्रा के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया। यात्रियों का विधायक रमेश मेंदोला ने भी स्वागत किया।

यह यात्रा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के अनुरूप करायी जा रही है। मुख्यमंत्री चौहान ने संकल्प लिया था कि बुजुर्गों को अब रेल के साथ हवाई जहाज से भी तीर्थों की निरूशुल्क यात्रा करायी जायेगी।

हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा पर जाने वालों में जय भवानी नगर निवासी कांताबाई शर्मा, रामानंद नगर निवासी कैलाश, माली मोहल्ला निवासी रमा एवं उनके पति रामचंद्र, सर्वहारा नगर निवासी लक्ष्मीबाई, शीलनाथ कैम्प निवासी रामदयाल, चंद्रभागा निवासी प्रमोद कुमार कालभवर तथा उनकी पत्नी इंदु, मोती तबेला निवासी रमेश चंद्र और उनकी पत्नी रूकमणी बाई, द्वारकापुरी के भगवती, समाजवाद नगर की मैनाबाई, पंचमुर्ति नगर निवासी खेत सिंह पटेल और उनकी पत्नी ताराबाई, अम्बेडकर नगर निवासी प्रभुलाल बेंडवाल और उनकी पत्नी गंगाबाई, जग जीवन राम नगर के संघर्ष कुमार वर्मा, छोटी खजरानी की मथुराबाई, खिमलावदा देपालपुर के गजानंद पटेल, खिमलावदा के शंकर लाल और उनकी पत्नी शांतिबाई, बनेड़िया के मोहन लाल, बावलिया खुर्द के मोहन देधलिया, डकाचिया के डुंगर सिंह पटेल और उनकी पत्नी गंगाबाई, बावलिया खुर्द के राधेश्याम चौधरी, शहीद भगत सिंह नगर निवासी सुगनीचंद लाहोरी और उनकी पत्नी गोपी लाहोरी, टीही के अंतर सिंह, हासलपुर के सत्यनारायण ठाकुर तथा आम्बाचंदन के रामेश्वर पांचाल और उनकी पत्नी रामीबाई शामिल है। इनमें अनेक ऐसे बुजुर्ग है, जो अपनी पत्नी के साथ यात्रा पर जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री जी ने हाल ही में घोषणा की थी की अब हवाई जहाज से पति अपनी पत्नी के साथ यात्रा कर सकेंगे। 

यात्रियों ने मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया-
यात्रा पर जा रहे बुजुर्ग बेहद उत्साहित और रोमांचित दिखाई दिये। उन्होंने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया। यात्रियों का कहना था कि हम यह सोच भी नहीं सकते थे, कि कभी हवाई जहाज से यात्रा करेंगे। निरूशुल्क हवाई जहाज से यात्रा होने पर हम बेहद खुश है। मुख्यमंत्री जी ने हम जैसे बुजुर्गों का ख्याल रखा उनका इसके लिये बहुत-बहुत धन्यवाद।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE