BREAKING NEWS
REPORT : मिलावट से मुक्ति अभियान में दर्ज 17.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनगढ़ ने भारत रत्न.. <<     BIG NEWS : मोड़ेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 09 दिवसीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : न्यायालय का बड़ा फैसला, केरोसीन डालकर बहु.. <<     BIG NEWS : नीमच में पानी को लेकर हाहाकार, खाली बर्तन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV: एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मंदसौर के.. <<     KHABAR : जिले में भीषण गर्मी का सितम, लगातार बढ़ रहे.. <<     NEWS : ब्लॉक कांग्रेस के तत्वाधान में पूर्व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : चौथे चरण के मतदान के बाद आबकारी विभाग की.. <<     NEWS : करंट लगने से युवक की मौत, मृतक की पत्नी को.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : चलो निभाएँ अपनी ज़िम्मेदारी अभियान के तहत.. <<     BIG NEWS : कुचबंदिया गिहारा समाज का दो दिवसीय.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GYAPAN : नीमच जिले में 100 साल पुराना भेरू बाबजी का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2023, 12:52 pm
BIG NEWS : कुख्यात तस्कर कमल राणा और नीमच जिले के ये साथी, जब क्राइम ब्रांच की टीम ने दी दबिश तो चढ़े हत्थे, जानिए किस किस की हुई गिरफ़्तारी, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। अवैध मादक पदार्थो की तस्करी और अन्य आपराधिक मामलों में फरार चल रहे कुख्यात तस्कर राणा की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। दोनों राज्यों ने उस पर बड़ा इनाम भी घोषित किया था। राजस्थान पुलिस ने 50 हजार का तो एमपी पुलिस ने 20 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।

एमपी और राजस्थान के मोस्ट वांटेड तस्कर कमल राणा को आखिरकार जयपुर की क्राइम ब्रांच पुलिस ने महाराष्ट्र के शिर्डी से गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने कमल राणा सहित 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दे कि हत्या, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास व अवैध फायर आर्म्स के करीब तीन दर्जन अपराधों में लिप्त अपराधी कमल सिंह राणा की गिरफ्तारी पर पुलिस मुख्यालय से 50 हजार रुपये इनाम की घोषणा की गई थी।

दोनों राज्यों की तस्करी व अन्य आपराधिक मामलों में फरार चल रहे पुलिस को राणा की लंबे समय से तलाश थी।दोनों राज्यों ने उस पर बड़ा इनाम भी घोषित किया था। राजस्थान पुलिस ने 50 हजार का तो एमपी पुलिस ने 20 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस ने 35 मामलों में वांछित एक अपराधी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। पहले इस अपराधी पर 25 हजार का इनाम था, इसके अलावा जिला पुलिस अधीक्षक ने 19 अन्य वांछितों पर भी 5-5 हजार का इनाम घोषित कर दिया था।

कुख्यात तस्कर कमल राणा के साथ जितेंद्र उर्फ जीतू पिता भारतसिंह निवासी हर्कियाखाल जीरन जिला नीमच, ओमप्रकाश उर्फ गुड्डू पिता कालू रावत निवासी गमेरपुरा थाना जीरन जिला नीमच, वीरेंद्र पिता हरिसिह जाट, चंद्र पिता भंवर सिंह की गिरफ़्तारी हुई है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE