BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : लम्बे अंतराल के बाद आयोजित हुई नर्सिंग की.. <<     KHABAR : स्काउट गाईड के विद्यार्थियों को दिया जा.. <<     NEWS : दाधीच महिला मंडल ने की जल सेवा, रेलवे.. <<     NEWS : मोबाइल गेमिंग से दूर रहकर बच्चे खेले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के गांव फत्ताखेड़ी के कोटवार.. <<     NEWS : लक्ष्य जैन ने 12वीं की कॉमर्स फिजिकल कक्षा.. <<     NEWS : चेन स्नेचिंग का आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश.. <<     KHABAR : साकेत नगर जैन मंदिर में लगी संस्कार की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच-चित्तौड़ रोड़ और प्याज ले जाता ट्रक,.. <<     KHABAR : समाज के संत शिरोमणि मोतीदास महाराज के.. <<     NEWS : डीएसटी की अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : मतगणना तैयारियों के लिए कलेक्टर ने ली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : वृद्धाश्रम में विधिक सेवा प्राधिकरण के.. <<     KHABAR : 16 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 19, 2023, 7:30 pm
BIG REPORT : योग दिवस पर जिलेभर में आयोजित होंगे सामूहिक कार्यक्रम, जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आवासीय खेल परिसर में होगा आयोजित, कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। जिलेभर में 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग कार्यक्रम होंगे। जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम आवासीय खेल परिसर में आयोजित किया जाएगा। सामूहिक योग कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में कलेक्टर प्रवीण सिंह ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून 2023 को जिला मुख्यालय सहित जिलेभर में सामूहिक योग कार्यक्रम होंगे। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सामूहिक योग कार्यक्रम में विद्यालयों, महाविद्यालयों, पॉलिटेक्निक, आईटीआई सहित शैक्षणिक संस्थाओं के विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है। सामूहिक योग कार्यक्रम में योग संस्थानों, एनसीसी, एनएसएस, पुलिस कर्मियों, विभिन्न प्रशिक्षण संस्थान, स्वयंसेवी संगठन, औद्योगिक संगठन और आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। सामूहिक योग प्रदर्शन स्वैच्छिक होगा, लेकिन जिले के समस्त शासकीय और अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा इसे आवश्यक रूप से किये जाने के लिये कहा है।

सामूहिक योग कार्यक्रम में दूरदर्शन से प्रसारित फिल्म अथवा आयुष मंत्रालय द्वारा तैयार की गई फिल्म का प्रसारण स्थल पर एलईडी के माध्यम से किया जाए। प्रदेश में आकाशवाणी रेडियो से कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। सामूहिक योग कार्यक्रम में रेडियो प्रसारण के आधार पर सामूहिक योग कार्यक्रम सम्पन्न कराया जा सकता है। सामूहिक योग कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक शामिल होंगे।

कलेक्टर सिंह ने जिला एवं विकासखंड स्तर पर उपलब्ध योग प्रशिक्षकों के सहयोग से प्रतिभागियों को भारत सरकार के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास का पूर्व प्रशिक्षण कराये जाने की व्यवस्था करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। योगासनों के बारे में एक पुस्तिका एवं फिल्म तैयार की गई है, जिसे आयुष मंत्रालय की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE