BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 24, 2023, 4:54 pm
BIG NEWS : नेशनल हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा, 2 की मोत बच्चों समेत 4 घायल, मोके पर अफरा तफरी का माहौल, सुचना मिलते ही पहुंची पुलिस, पढ़े खबर  

Share On:-

सतना | नेशनल हाईवे बेला-कटनी पर नादन टोला के पास हुए एक सड़क हादसे में कार सवार 2 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि बच्चों समेत 4 लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक अमरपाटन थाना अंतर्गत नादन टोला के पास नेशनल हाइवे 30 पर शनिवार तड़के 4 बजे हुए भीषण सड़क हादसा हो गया। उनमें से एक शशि राय निवासी आजमगढ़ ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी महिला निक्की की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई। इस हादसे में कार चालक उदय प्रताप राय निवासी आजमगढ़ और उनके परिवार के बच्चों के अलावा मिनी ट्रक का चालक भी घायल हुआ है। घायलों को अमरपाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

बताया जाता है कि आजमगढ़ यूपी निवासी उदय प्रताप राय अपने परिवार के साथ वैगन आर कार UP 53 DS 0015 से देवी दर्शन करने मैहर जा रहे थे। रास्ते में उनकी कार पंचर हो गई। वे टायर बदलने की कोशिश कर रहे थे, तभी पीछे से आए एक मिनी ट्रक के चालक ने उन्हें परेशान देखकर अपना वाहन रोक दिया और उनकी मदद करने लगा। इसी बीच विशाल रोड लाइन्स भरहुआ वाराणसी रोड मिर्जापुर का ट्रक तेज रफ्तार से आया और उसने मिनी ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी।

ट्रक की टक्कर से मिनी ट्रक आगे खड़ी कार से जा टकराया और पलट गया। हादसे में सड़क किनारे बैठी शशि राय समेत दोनों महिलाएं भी चपेट में आ गई और उनकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और क्लीनर वाहन छोड़कर भाग निकले। मौके पर पहुंची अमरपाटन पुलिस ने क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को किनारे करवाया।

थाना प्रभारी अमरपाटन संदीप भारती ने बताया कि बच्चों को ज्यादा चोटें नहीं आई हैं। प्रकरण दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE