BREAKING NEWS
खातेगांव TI की शहादत का होगा हिसाब! 5 जिलों में.. <<     TI दिलीप पुरी की मौत के बाद एक्शन में सरकार!.. <<     KHABAR : राधादेवी रामचंद्र मंगल कॉलेज के फार्मेसी.. <<     KHABAR : कपास की फसल के बीच हो रही थी गांजे की खेती,.. <<     KHABAR : नीमच में निःशुल्क इज्तिमाई निकाह सम्मेलन.. <<     HEADLINES: नीमच-मंदसौर की 6 बड़ी खबरें: मंडियों में.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव 2026- अंतिम प्रशिक्षण के बाद.. <<     BIG NEWS : उंखलिया की खामोश रात में हुआ खौफनाक कत्ल,.. <<     KHABAR : जबलपुर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ,.. <<     राजा की मुड़ैरी हमले का मामला: आरोपियों की.. <<     KHABAR : नेपा लिमिटेड में प्रतियोगिताओं के विजेता.. <<     BIG UPDATE: वोट बचाने की लड़ाई में नीमच कांग्रेस की.. <<     KHABAR : उज्जैन में छात्रावास की बाहरी आवाजाही से.. <<     VIDEO NEWS: नीमच मंडी में लहसुन के भाव का ऐसा.. <<     BIG NEWS : डोडाचूरा तस्करी का मामला फिर सुर्खियों.. <<     BIG NEWS : हरदीप पुरी के खिलाफ कांग्रेस ने उतारा.. <<     "शाजापुर में 26 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत!.. <<     BIG NEWS : दिल्ली की सियासत में गूंजा वोट बचाने का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 19, 2026, 10:36 am
NEWS : जनचेतना मंच की कार्यशाला संपन्न, समाज के विचार प्रबोधन को गति देने का संकल्प, डॉ. आई.एम. सेठिया ने कहा- जागृत व्यक्ति ही जागृत राष्ट्र और सशक्त लोकतंत्र का आधार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जनचेतना मंच राजस्थान की नवगठित चित्तौड़गढ़ जिला एवं नगर कार्यकारिणी की विशेष कार्यशाला जैन धर्मशाला में आयोजित हुई। कार्यशाला में मंच के प्रांतीय अध्यक्ष हेमंत शर्मा, प्रांतीय संरक्षक डॉ. आई.एम. सेठिया, शिक्षाविद् डॉ. ए.एल. जैन, प्रांतीय महामंत्री श्रीकांत शर्मा, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष ऋषभ सुराणा एवं राष्ट्रीय कवि अब्दुल जब्बार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने नवमनोनीत जिला अध्यक्ष सत्यनारायण सिकलीगर एवं नगर अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा सहित नवगठित टीम को शपथ दिलाते हुए राष्ट्रसेवा का संकल्प दिलाया।

विचार प्रबोधन के कार्य को और गति देगा मंच- हेमंत शर्मा

प्रांतीय अध्यक्ष हेमंत शर्मा ने वर्ष 1997 में मंच की स्थापना से लेकर अब तक की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंच द्वारा देश के कई ख्यातनाम चिंतकों को आमंत्रित कर व्याख्यानमालाओं के माध्यम से समसामयिक विषयों पर आमजन का विचार प्रबोधन करने का महत्वपूर्ण कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस कार्य को और व्यापक स्तर पर गति दी जाएगी।

जागृत समाज से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण- डॉ. सेठिया
मंच के प्रांतीय संरक्षक डॉ. आई.एम. सेठिया ने कहा कि जागृत व्यक्ति ही जागृत समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में प्रभावी योगदान दे सकता है। उन्होंने कहा कि मंच ने विचार प्रबोधन, युवाओं के व्यक्तित्व विकास तथा शहर के विकास को लेकर रचनात्मक सुझावों के माध्यम से उल्लेखनीय योगदान दिया है। इन गतिविधियों को अब और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा।

शिक्षाविद् डॉ. ए.एल. जैन ने कहा कि संस्था बनाना आसान है, लेकिन उसे निरंतर सक्रिय और श्रेष्ठ टीम के माध्यम से गतिशील बनाए रखना चुनौतीपूर्ण कार्य है। उन्होंने प्रदेश में जनचेतना जागृति के लिए मंच द्वारा किए जा रहे प्रयासों को सराहनीय बताया। पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष ऋषभ सुराणा एवं राष्ट्रीय कवि अब्दुल जब्बार ने भी विचार व्यक्त करते हुए जनचेतना जागरण को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया।

युवा शक्ति और आमजन को जागृत करने पर जोर-
प्रांतीय महामंत्री श्रीकांत शर्मा ने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी देते हुए कहा कि बैठक में आए सुझावों की भावना के अनुरूप युवा शक्ति और आमजन को जागृत करने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

जिला महिला संयोजक सिंपल वैष्णव एवं जिला युवा संयोजक हीरालाल भोई ने जिले में महिला एवं युवा वर्ग को मंच से जोड़ने तथा उन्हें सक्रिय भूमिका देने संबंधी कार्ययोजना की जानकारी दी।

बैठक में खुली चर्चा के दौरान नरेश मेनारिया, दिनेश खंडेलवाल, अमरकंठ उपाध्याय, कालूलाल सुथार एडवोकेट, पूर्व नगर अध्यक्ष राधेश्याम लड्डा, सरदार जोगेंद्र सिंह, रतनलाल बोहरा, प्रहलाद राय हेड़ा, कुमार अशोक, रमेश पारीक, अजय माथुर, ममता चौहान, कल्याणमल आगाल, गजेंद्र गौड़, अंजना गोस्वामी सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार एवं महत्वपूर्ण सुझाव रखे। कार्यक्रम का संचालन प्रांतीय महामंत्री श्रीकांत शर्मा एवं नगर महामंत्री दिनेश खंडेलवाल ने किया। आभार जिला महामंत्री राजेश शर्मा ने व्यक्त किया।

शत-प्रतिशत मतदान, पर्यटन विकास और युवाओं के व्यक्तित्व विकास पर प्रस्ताव-
कार्यशाला के दौरान मंच की टीम बैठक में तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए, जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष हेमंत शर्मा की अनुमति से जिला अध्यक्ष सत्यनारायण सिकलीगर ने ‘जेन जी’ वर्ग के युवाओं की ऊर्जा को राष्ट्रहित में सकारात्मक दिशा देने तथा उनके व्यक्तित्व विकास के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव रखा।

नगर अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने चित्तौड़गढ़ में पर्यटन विकास एवं शहर के समग्र विकास से संबंधित प्रस्ताव रखा। वहीं नगर मंत्री दिनेश खंडेलवाल ने शत-प्रतिशत मतदान अभियान को आमजन तक पहुंचाकर लोकतंत्र को सशक्त बनाने संबंधी प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

तीनों प्रस्तावों को सदन ने सर्वसम्मति से पारित किया। प्रांतीय महामंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रस्तावों की भावना के अनुरूप व्यापक कार्ययोजना तैयार कर आगामी गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE