नीमच। सरवर भाई पटेल को पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर नीमच जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने भोपाल पहुंचकर उनका इस्तकबाल किया और शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जिला कमेटी ने जिले में संगठन की ओर से किए जा रहे सामाजिक एवं जनहितैषी कार्यों की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को दी।
जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने सरवर भाई पटेल को नीमच आने का निमंत्रण भी दिया। साथ ही आने वाले दिनों में नीमच में बच्चों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिए बड़े कार्यक्रम के आयोजन की जानकारी दी गई।
प्रदेश अध्यक्ष सरवर भाई पटेल ने जिले में चल रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए जिला कमेटी का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने पदाधिकारियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी तरह समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
जिला कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में नीमच में छात्रवृत्ति वितरण सहित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा।