चित्तौड़गढ़। श्री काली कल्याण धाम सेंथी में श्री शेषावतार कल्लाजी राठौड़ का 483वां महाजन्मोत्सव 19 एवं 20 अगस्त को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। दो दिवसीय आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
गादीपति नवीन त्रिवेदी ने बताया कि 19 अगस्त 2026 को प्रातः 9 बजे भव्य अभिषेक का आयोजन हुआ। इसके बाद अब 11.15 बजे हवन किया जाएगा।
हाथी कुंड से सेंथी तक निकलेगी भव्य शोभायात्रा-
20 अगस्त 2026 को महाजन्मोत्सव के अवसर पर प्रातः 10 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा हाथी कुंड मधुबन से प्रारंभ होकर श्री काली कल्याण धाम सेंथी पहुंचेगी। यात्रा मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं एवं भक्तों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। इसी दिन दोपहर 2 बजे महाजन्मोत्सव एवं गादी दर्शन का आयोजन होगा। इसके पश्चात दोपहर 2रू15 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा।
रात में होगी भव्य भजन संध्या-
महाजन्मोत्सव के अवसर पर 20 अगस्त की रात 8.30 बजे भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें श्रद्धालु भक्ति गीतों का आनंद लेंगे।
आयोजन समिति एवं मंदिर प्रबंधन ने सभी भक्तों और श्रद्धालुओं से दो दिवसीय महाजन्मोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धार्मिक आयोजन का लाभ लेने का आह्वान किया है।