नीमच। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन के अंतर्गत स्वर्णिम ग्राम विकास एवं राष्ट्रोत्थान समिति द्वारा ‘एक कदम जागरूकता की ओर- मेरा राष्ट्र, मेरा दायित्व’ अभियान के तहत ‘सशक्त मुद्रा, समर्थ भारत’ विषय पर ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता के अंतर्गत ‘स्वस्थ जीवन, सशक्त भारत’ विषय पर बिना तेल के व्यंजन तैयार करने का वीडियो प्रस्तुत किया गया। माहेश्वरी समाज के परिवारों द्वारा वीडियो को काफी पसंद किया गया। प्रतियोगिता में अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महिला संगठन की चयन समिति ने नीमच जिला माहेश्वरी महिला संगठन की कोषाध्यक्ष श्रीमती रेणुका तोतला को राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्रदान किया।
रेणुका तोतला की इस उपलब्धि से नीमच जिला माहेश्वरी समाज गौरवान्वित हुआ। प्रतियोगिता के माध्यम से उन्होंने स्वस्थ जीवनशैली एवं स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश भी दिया।
इस उपलब्धि पर पश्चिमांचल माहेश्वरी महिला संगठन की उपाध्यक्ष स्नेहलता मुंदड़ा, जिला माहेश्वरी महिला संगठन की अध्यक्ष संध्या राठी, सचिव सपना मंडोवरा, वरिष्ठ मार्गदर्शक शांत गगरानी, उपाध्यक्ष अलका मुंदड़ा, मंजू राठी, संगठन मंत्री राज सोडाणी, प्रचार मंत्री इंदू मुंदड़ा, संयुक्त मंत्री वंदना मंत्री, संध्या लाठी, माहेश्वरी महिला मंडल नीमच की अध्यक्ष अनीता समदानी, पूर्व अध्यक्ष अर्चना सारडा, सांस्कृतिक सचिव सुनीता परवाल सहित संगठन की सदस्य बहनों ने रेणुका तोतला को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।