मनासा। आंतरी माताजी जिले का ऐतिहासिक तीर्थस्थल है, और यहां कई चमत्कार लोगो ने देखे और सुने भी हैं। ऐसा ही एक चमत्कार शुक्रवार-शनिवार की मध्यरात्रि में देखने को मिला।
जानकारी के मुताबिक आंतरी माताजी निवासी पूर्व सरपंच उदयराम धनगर के घर की फर्श पर रात में छोटी कन्या के 50 से अधिक कुमकुम के पाँव बन गए। सुबह कुमकुम के पाँव देखने लोगो की भीड उमड़ पड़ी। आसपास क्षेत्र से भी बड़ी सँख्या में लोग चमत्कार देखने पहुँचे। गाँव के लोगो का दावा है कि आंतरी माताजी स्वयं बालिका के रूप में चलकर आई है।
राम धनगर ने बताया कि शुक्रवार की रात में घर के लोग दरवाजा बंद कर के सो रहे थे और इनके घर में ऐसा कोई बालक-बालिका भी नही है जो चलकर दरवाजा खोलकर अंदर जा सके। जैसे ही यह बात आज सूबह क्षेत्र में फैली तो चमत्कार देखने आए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों का मानना है कि आंतरी माताजी यहां साक्षात प्रकट हुए हैं।