कंजार्डा। पठार क्षेत्र के निवासी शिक्षक स्वर्गीय भेरूलाल बंकोलिया के सुपुत्र मुकेश कुमार बंकोलिया को जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय ने डॉक्टरेट की उपाधि प्रदान की है। डॉ मुकेश कुमार बकोलिया ने कृषि क्षेत्र के अंतर्गत पादप रोग विज्ञान में स्टडीज ऑन ड्राई रूट रोट इन चिकपी कॉज्ड बाय मैक्रो फोनिया (टसाई) गोईड विद स्पेशल रेफरेंस टू इट्स मैनेजमेंट विषय पर शोध किया है। बकोलीया ने अपना शोध प्रोफेसर डॉक्टर विजय कुमार यादव पादप रोग विज्ञान विभाग के मार्गदर्शन में पूरा किया। बकोलीया की सफलता पर पठार के समस्त जनप्रतिनिधियों ने और गांव के प्रबुद्ध जनों ने समाज जनों ने इष्ट मित्रों ने बधाई दी।
आखिर मुकेश ने यह सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा किसी भी परिस्थिति में किसी की मोहताज नहीं होती है। यदि मन में ठान लिया जाए तो बड़े से बड़ा काम करना बड़ा आसान होता है। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा ग्रहण कर इस मुकाम तक पहुंचने वाले पठार के इस पहले व्यक्ति को पठार के समस्त नागरिकों ने बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।