मनासा। शनिवार को देर शाम 5.30 बजे के करीब रामपूरा-मनासा रोड पर हांसपुर फंटे पर मूंदड़ा पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाते समय अचानक एक व्यक्ति गोविंद पिता सद्दा बंजारा निवासी सारेलिया फोफलिया उम्र 50 थाना क्षेत्र कुकडेश्वर बेसुध होकर गिर गया। सूचना पर मनासा थाना 108 एम्बुलेंस पायलेट चंद्रकांत शर्मा व ईएमटी लोकेश शर्मा मोकस्थल पहुँचे व उक्त व्यक्ति को तत्काल उपचार के लिए मनासा शासकीय चिकित्सालय लाए। जहां पर डॉक्टरो ने उक्त व्यक्ति को मृत घोषित किया। डॉक्टरो ने बताया कि अचानक साइलेंट अटैक आने से उक्त व्यक्ति की मोके पर ही मौत हो चुकी थी।