छिंदवाड़ा | इमलीखेड़ा बस्ती में दंपत्ति को धमकाने संबंधी वीडियों के वायरल होने के बाद पुलिस ने अंततः पार्षद पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी में कोतवाली पुलिस ने बताया कि इमलीखेड़ा शिव मंदिर के समीप रहने वाली 40 वर्षीय सावित्री पति मन्नू विश्वकर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि इमलीखेड़ा में सरकारी जमीन पर मकान बनाने के लिए वो अपने पति मन्नू और बेटे राजा विश्वकर्मा के साथ 18 जून को गए थे, इस दौरान तीन बजे दोपहर बबला माहोरे, विशेष माहोरे आए और धमकी देकर अपशब्द कहे, साथ ही जान से मारने की धमकी दी थी।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर पार्षद पति बबला माहोरे, विशेष माहोरे, राकेश सक्सेना, हेमंत बार्डे के खिलाफ धारा 294, 506, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।