सिंगोली। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के पूण्योदय से आचार्य सम्राट डाक्टर शिवमुनि जी मा सा के आज्ञानुवर्ती एवं श्रमण संघीय राजस्थान प्रवर्तिनी अहिंसा गौरवमणी पूज्या गुरूणी मैय्या यश कंवर जी मा सा की सुशिष्या महाश्रमणी रत्ना संघ संरक्षीका पूज्या रमिला कंवर जी मा सा एवं मधुर व्याख्यानी पूज्या सुशीला कंवर जी मा सा का वर्ष 2023 का चातुर्मास प्राप्त हुआ है।
उपरोक्त विषय मे विस्तृत जानकारी देते हुए संघ के प्रवक्ता नीरज गांधी ने बताया कि पूज्या श्री रमिला कंवर जी मा सा एवं सुशीला कंवर जी मा सा का सिंगोली नगर मे चातुर्मास हेतू दिनांक 29 जून प्रातः 11 बजे कोटा रोड सिंगोली की ओर से भव्य मंगल प्रवेश होगा। श्री संघ द्वारा गुरूणी मैय्या के मंगल प्रवेश को लेकर सभी तैय्यारिया पुरी करली गई है। गुरूणी मैय्या का मंगल प्रवेश कोटा रोड की ओर से होगा जो तेजाजी चौक, चौधरी मोहल्ला, अहिंसापथ, बापू बाजार होते हुए स्थानक भवन पर पधारेगे, जहां संघ द्वारा आयोजित धर्म सभा को संबोधित करेगे।
संघ अध्यक्ष प्रकाशचंद्र नागौरी एवं मंत्री पवन कुमार मेहता ने आसपास क्षैत्र के समाजजनो से अधिक से अधिक संख्या मे पधारने और धर्म लाभ लेने की बात कही।