BREAKING NEWS
KHABAR : 100वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं.. <<     देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 टन शक्कर की खेप.. <<     बड़वानी में नहीं थम रही किसानों की आफत, करी.. <<     BIG NEWS : नीमच जिला अस्पताल में आधी रात बड़ा कांड, जब.. <<     BIG VIDEO : त्योहारों में मिठाई-घी खरीदने वालों.. <<     KHABAR : सरवर भाई पटेल के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष.. <<     पोलायकलां में टीकोंन धाम वाले बाबा का भव्य.. <<     NEWS : भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस पर.. <<     कंजार्डा से झरनेश्वर महादेव तक निकली विशाल.. <<     कसरावद में आगामी पर्वों को लेकर शांति समिति.. <<     BIG NEWS : किसान भाई ध्यान दें, इन तारीखों पर उपज.. <<     वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का विरोध,.. <<     WEATHER: मानसून अभी गया नहीं! MP में फिर झूमकर.. <<     लापरवाही पर फूटा गुस्सा: पाइपलाइन डालने के 4.. <<     दो किमी दूर स्कूल में मर्ज होने से बच्चों की.. <<     बड़वानी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एसपी ऑफिस.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में बना ऑल-टाइम रिकार्ड,.. <<     BIG VIDEO : ₹1750 से भी बड़ा धमाका! AI ट्रेनिंग से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 25, 2023, 3:36 pm
BIG NEWS : मालवा की वैष्णो देवी मां भादवा के दरबार का निखर रहा स्वरूप, समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर ने लिया निर्माण कार्य का जायजा, विश्व पटल पर मंदिर को पहचान दिलाने में जुटे भक्त, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। मालवा की वैष्णोदेवी के नाम से प्रसिद्ध मां भादवामाता की ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई है, देश के हर कौने में माताजी के भक्त है, विश्व स्तर पर माताजी के मंदिर का ढंका बजे, इसके लिए नीमच के प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर ने बीडा उठाया है और वे जी जान से माताजी के सेवा में जुटे हुए है। समाजसेवी श्री अरोरा दिव्य मंदिर निर्माण में बडा योगदान रहे है, मंदिर निर्माण में करीब पांच करोड रूपए की राशि खर्च होगी, श्री अरोरा द्वारा मुख्य मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है। मंदिर में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहे, इसके लिए इंजीनियर और अफसरों के साथ बैठक का दौर जारी है। गत दिवस श्री अरोरा ने दिव्य मंदिर निर्माण का निरीक्षण किया। दिव्य मंदिर निर्माण का नक्शा गुजरात की प्रसिद्ध आर्किटेक वर्षा बेन द्वारा तैयार किया गया है, मंदिर की डिजाईन अपने आप में अलग है, ऐसा मंदिर आपको कहीं पर नजर नहीं आएगा। श्री अरोरा ने इंजीनियर को निर्देश दिए कि वे मंदिर निर्माण में किसी भी प्रकार की कंजूसी नहीं बरते। दिव्य मंदिर देशभर में अपनी अमिट छाप छोडेगा। माताजी निर्माण में दर्जनों मजदूरी और इंजीनियरों की टीम जुटी हुई है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE