BREAKING NEWS
KHABAR : 100वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ एवं.. <<     देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 टन शक्कर की खेप.. <<     बड़वानी में नहीं थम रही किसानों की आफत, करी.. <<     BIG NEWS : नीमच जिला अस्पताल में आधी रात बड़ा कांड, जब.. <<     BIG VIDEO : त्योहारों में मिठाई-घी खरीदने वालों.. <<     KHABAR : सरवर भाई पटेल के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष.. <<     पोलायकलां में टीकोंन धाम वाले बाबा का भव्य.. <<     NEWS : भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस पर.. <<     कंजार्डा से झरनेश्वर महादेव तक निकली विशाल.. <<     कसरावद में आगामी पर्वों को लेकर शांति समिति.. <<     BIG NEWS : किसान भाई ध्यान दें, इन तारीखों पर उपज.. <<     वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का विरोध,.. <<     WEATHER: मानसून अभी गया नहीं! MP में फिर झूमकर.. <<     लापरवाही पर फूटा गुस्सा: पाइपलाइन डालने के 4.. <<     दो किमी दूर स्कूल में मर्ज होने से बच्चों की.. <<     बड़वानी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एसपी ऑफिस.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में बना ऑल-टाइम रिकार्ड,.. <<     BIG VIDEO : ₹1750 से भी बड़ा धमाका! AI ट्रेनिंग से.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2023, 10:21 am
KHABAR : बहन सुभद्रा, भाई बलभद्र संग भक्तों को दर्शन देने निकले प्रभु जगन्नाथ, सैकड़ों भक्तों ने प्रभु जगन्नाथ और हरे रामा हरे कृष्णा के जयकारे लगाए, इस्कॉन मंदिर द्वारा निकाली रथयात्रा, पढ़े खबर 

Share On:-

इंदौर | इस्कॉन मंदिर द्वारा रविवार को प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। सैकड़ों भक्तों ने प्रभु जगन्नाथ और हरे रामा हरे कृष्णा के जयकारे लगाते हुए रथ को खींचा। दोपहर 3 बजे बाद निकली रथयात्रा की शुरुआत राजमोहल्ला स्थित खालसा स्टेडियम से हुई और राजबाड़ा होते हुए गोपाल मंदिर पहुंची।

करीब 4 किमी लंबे यात्रा मार्ग में 50 स्वागत मंचों से भक्तों पर पुष्प वर्षा कर भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा एवं भाई बलभद्र के विग्रह का पूजन किया गया। रथयात्रा पहली बार शहर के पश्चिम क्षेत्र से निकाली गई। इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष महामनदास, दादू महाराज, डॉ. स्वामी चेतन स्वरूप, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, मंत्री तुलसी सिलावट, हरि अग्रवाल, टीकम गर्ग और अनिल भंडारी मौजूद थे।

25 हजार से ज्यादा भक्त शामिल
03 घंटे में पूरी की रथयात्रा
4 किमी क्षेत्र में घूमी यात्रा
50 से ज्यादा मंचों से किया स्वागत
भक्तों को बांटे 11 हजार केले, 1 क्विंटल पेड़े

यात्रा खालसा स्टेडियम से महेश नगर, अंतिम चौराहा, बड़ा गणपति, टोरी कॉर्नर, खजूरी बाजार, राजबाड़ा होते हुए 3 घंटे में गोपाल मंदिर पहुंची। 11 हजार केले, 2.5 क्विंटल सूखे मेवे, 1 क्विंटल पेड़े और मिठाई व बच्चों के लिए टॉफी, बिस्किट वितरण किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE