कंजार्डा। पठार क्षेत्र में कल हुई बरसात के चलते बिजली गिरने से तीन भैंसों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार कंजार्डा के मजरा गांव गरवाड़ा निवासी गोरीलाल चारण की 3 भैंसे जो जंगल में चर रही थी कि कल दोपहर पश्चात हुई बारिश के कारण बिजली गिरने से जंगल में ही 3 भेंसो की मौत हो गई। ग्रामीणों को इसकी खबर लगी तो वह घटनास्थल की ओर दौड़े। मौके पर जाकर देखा तो तीनों ही भैंस मृत पड़ी थी। पटवारी ने पहुंचकर पंचनामा बनाया और प्रशासन को अवगत कराया।