BREAKING NEWS
देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 टन शक्कर की खेप.. <<     बड़वानी में नहीं थम रही किसानों की आफत, करी.. <<     BIG NEWS : नीमच जिला अस्पताल में आधी रात बड़ा कांड, जब.. <<     BIG VIDEO : त्योहारों में मिठाई-घी खरीदने वालों.. <<     KHABAR : सरवर भाई पटेल के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष.. <<     पोलायकलां में टीकोंन धाम वाले बाबा का भव्य.. <<     NEWS : भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस पर.. <<     कंजार्डा से झरनेश्वर महादेव तक निकली विशाल.. <<     कसरावद में आगामी पर्वों को लेकर शांति समिति.. <<     BIG NEWS : किसान भाई ध्यान दें, इन तारीखों पर उपज.. <<     वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का विरोध,.. <<     WEATHER: मानसून अभी गया नहीं! MP में फिर झूमकर.. <<     लापरवाही पर फूटा गुस्सा: पाइपलाइन डालने के 4.. <<     दो किमी दूर स्कूल में मर्ज होने से बच्चों की.. <<     बड़वानी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एसपी ऑफिस.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में बना ऑल-टाइम रिकार्ड,.. <<     BIG VIDEO : ₹1750 से भी बड़ा धमाका! AI ट्रेनिंग से.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के निवास पर टीकोंन धाम वाले.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2023, 11:54 am
BIG NEWS : फॉर्म हॉउस और छुट्टी का दिन, जब बच्चों के लिए जामुन तोड़ने राजू चढ़ा पेड़ पर तो अचानक हुआ धमाका, फिर मौके पर मच गई चीख पुकार, परिवार में पसरा मातम, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर        

Share On:-

इंदौर। शहर के तेजाजी नगर में मछली फार्म हाऊस में हादसा हो गया। यहां एक इलेक्ट्रिक कंपनी का ड्राइवर हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। वह रविवार को छुट्‌टी होने के कारण बच्चों को लेकर फार्म हाउस गया था। वह बच्चों के लिए जामुन तोड़ने पेड़ पर चढ़ा था। उसने वहीं से डंडा मारा तो संतुलन बिगड़ गया। इससे पेड़ की डाल हाईटेंशन लाइन से टकरा गई और जोरदार धमाका हो गया। इसकी चपेट में आने से ड्राइवर की मौत हो गई। उसके साथ मौजूद दोस्त नजदीक के अस्पताल ले गए। यहां से उसे एमवाय अस्पताल रैफर कर दिया। एमवाय अस्पताल में डॉक्टरों ने ड्राइवर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी।

तेजाजी नगर पुलिस के मुताबिक राजू (32) पुत्र रामअवतार पाठक निवासी लिंबोदी को उसके परिजन रविवार दोपहर एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जीजा उमाशंकर ने बताया कि राजू एलईडी बनाने की कंपनी में ड्रायवर था।

मछली फार्म हाउस के पीछे किराये से रहता था। रविवार होने के चलते वह दोस्तों के साथ यहां बैठा था। यहां एक जामुन के पेड़ पर चढ़कर वह दोपहर में बच्चों के लिये जामुन तोड़ने लगा। इस दौरान इलाके की बिजली गई हुई थी। कुछ दिन बाद बिजली सप्लाय शुरू होने के दौरान ही पेड़ के ऊपर से जा रही 11 हजार वॉट की हाईटेंशन लाइन में जोरदार धमाका हुआ। इससे राजू नीचे गिर गया। बेसुध हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया।

दोस्तों ने रोका पर नहीं माना
राजू के जीजा उमाशंकर ने बताया कि जामुन का पेड़ कच्चा होने के कारण दोस्तों ने उसे पेड़ पर चढ़ने से रोका था। लेकिन वह नहीं माना। उसने कहा कि मौसम के जामुन नहीं खाए हैं एक बार जामुन खा लें इसके बाद कभी नहीं खाएगा। लेकिन कुछ समय बाद ही वह हादसे का शिकार हो गया।

राजू मूल रूप से पन्ना के पवई का रहने वाला था। माता-पिता और परिवार वहीं रहता है। राजू यहां काफी समय पहले से नौकरी करने आ गया था। जीजा उमाशंकर के मुताबिक चार माह बाद उसकी शादी भी करना थी। जिसे लेकर भी तैयारी चल रही थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE