BREAKING NEWS
देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 टन शक्कर की खेप.. <<     बड़वानी में नहीं थम रही किसानों की आफत, करी.. <<     BIG NEWS : नीमच जिला अस्पताल में आधी रात बड़ा कांड, जब.. <<     BIG VIDEO : त्योहारों में मिठाई-घी खरीदने वालों.. <<     KHABAR : सरवर भाई पटेल के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष.. <<     पोलायकलां में टीकोंन धाम वाले बाबा का भव्य.. <<     NEWS : भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस पर.. <<     कंजार्डा से झरनेश्वर महादेव तक निकली विशाल.. <<     कसरावद में आगामी पर्वों को लेकर शांति समिति.. <<     BIG NEWS : किसान भाई ध्यान दें, इन तारीखों पर उपज.. <<     वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का विरोध,.. <<     WEATHER: मानसून अभी गया नहीं! MP में फिर झूमकर.. <<     लापरवाही पर फूटा गुस्सा: पाइपलाइन डालने के 4.. <<     दो किमी दूर स्कूल में मर्ज होने से बच्चों की.. <<     बड़वानी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एसपी ऑफिस.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में बना ऑल-टाइम रिकार्ड,.. <<     BIG VIDEO : ₹1750 से भी बड़ा धमाका! AI ट्रेनिंग से.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के निवास पर टीकोंन धाम वाले.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2023, 12:46 pm
KHABAR : हेल्प फ्राम हार्ट संस्था ने गौशाला पहुँच कर गौ सेवा में अपना योगदान देकर अन्य सामाजिक संस्थाओ और समाज सेवको से गौशाला विकास हेतु किया आव्हान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अपने अनूठे कार्यो से पहचानी जानी वाली संस्था हेल्प फ्राम हार्ट एक बार फिर अपने कार्य और समर्पण से समाज सेवको और संस्थाओ में चर्चा का विषय बनी। हमेशा धरातल पर कार्य करते हुए वास्तविक रुप से जरुरतमंदो कि सेवा करने के उद्देश्य से कार्य करते हुए इस रविवार संस्था ने शहर के बंद पडे चमडा कारखाना स्थित गौशाला पहुच कर बीमार गौ माताओ कि स्वास्थ्य और सूचारु रूप से ईलाज हेतु दवाईया और इंजेक्शन भेंट कि तथा उनके आहार हेतु उडद की चुरी गौशाला संचालक पार्थ जोशी और उनकी टीम को समर्पित की तथा सभी बीमार गौ माताओ के ईलाज और पालन पौषण संबधित जानकारी ली। उन्हे इस धर्मार्थ कार्य मे आने वाली परेशानियों और कठिनाईयो के बारे मे विस्तार से जाना और चर्चा की। 

हेल्प फ्राम हार्ट संस्था द्वारा गौ शाला की दयनीय स्थिती को देखते हुए गौ शाला संचालक पार्थ जोशी द्वारा बताए गई परेशानियों के अनुसार गौ माताए बरसात, गर्मी, शीतकाल आदि ऋतुओ मे बिना छत के और किचड मे रहने को मजबूर है, उनके द्वारा कई बार प्रशाशन को अवगत कराने के बाद भी किसी का भी ध्यान इस और आकर्षित नही हुआ जो कि एक बहुत ही करुण और शर्म का विषय है। यह स्थिती को देखने के बाद तो यही कहने मे आता है कि, काश गौमाता का भी वोट होता तो आज इनका भी हर एक काम होता। 

आपको ज्ञात होगा कि मानवतावादी कार्यो मे सदैव सक्रिय रहने वाली संस्था हेल्प फ्राम हार्ट ने अभी कुछ दिवस पहले ही शहर के अटल बस्ती में निवासरत गरीब बच्चो को चप्पल वितरीत कर सराहनीय कार्य किया था, तथा समाजसेवा के इन्ही कार्यो के तारतम्य मे इन्होने गौशाला पहुच कर दवाई और आहार भेट कर पुनः प्रशंसनीय कार्य किया है। संस्था ने इस कार्य के माध्यम से शहर के सभी समाज सेवको, सामाजिक संस्थाओ तथा प्रशासन से अनुरोध किया है कि सभी आगे आए और गौ सेवा कार्य मे अपना योगदान देकर पार्थ जोशी और उनकी टीम को सहयोग प्रदान करे। 
उक्त कार्य मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए संस्था के भानुप्रिया बैरागी, हेमन्त रावल (जमुनिया कलाॕ), करिश्मा जेरीया, सत्यनारायण रावत, अनुष्का नरेला, लखनराव शिंदे, खुश्बु अठवानी एवं इनकी टीम का सहयोग सराहनीय रहा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE