BREAKING NEWS
देवास पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 टन शक्कर की खेप.. <<     बड़वानी में नहीं थम रही किसानों की आफत, करी.. <<     BIG NEWS : नीमच जिला अस्पताल में आधी रात बड़ा कांड, जब.. <<     BIG VIDEO : त्योहारों में मिठाई-घी खरीदने वालों.. <<     KHABAR : सरवर भाई पटेल के दोबारा प्रदेश अध्यक्ष.. <<     पोलायकलां में टीकोंन धाम वाले बाबा का भव्य.. <<     NEWS : भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक दिवस पर.. <<     कंजार्डा से झरनेश्वर महादेव तक निकली विशाल.. <<     कसरावद में आगामी पर्वों को लेकर शांति समिति.. <<     BIG NEWS : किसान भाई ध्यान दें, इन तारीखों पर उपज.. <<     वंदे मातरम् के अधूरे गायन पर भाजपा का विरोध,.. <<     WEATHER: मानसून अभी गया नहीं! MP में फिर झूमकर.. <<     लापरवाही पर फूटा गुस्सा: पाइपलाइन डालने के 4.. <<     दो किमी दूर स्कूल में मर्ज होने से बच्चों की.. <<     बड़वानी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, एसपी ऑफिस.. <<     KHABAR : खजराना गणेश मंदिर में बना ऑल-टाइम रिकार्ड,.. <<     BIG VIDEO : ₹1750 से भी बड़ा धमाका! AI ट्रेनिंग से.. <<     KHABAR : भाजपा नेता के निवास पर टीकोंन धाम वाले.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2023, 1:16 pm
BIG NEWS : शहर का टौरिया मोहल्ला और घर का गैस सिलेंडर, जब हुआ ये बड़ा हादसा,तो मच गई चीख पुखार फिर आनन फानन में बुलाए सरकारी वाहन, क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

छतरपुर | शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर फट गया। टौरिया मोहल्ले के पास रहने वाले परिवार का एक सदस्य सुबह के वक्त गैस सिलेंडर बदल रहा था तभी सिलेंडर ने आग पकड़ ली और इससे गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया।

गनीमत रही कि घर के सभी सदस्य समय रहते बाहर निकल आए थे नहीं तो जनहानि भी हो सकती थी। बाद में फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

पीड़ित परिवार के दिलीप साहू ने बताया कि वह सुबह से घर में गैस सिलेंडर बदल रहा था तभी अचानक सिलेंडर से गैस निकलने लगी। उसने गैस के रिसाव को रोकने का काफी प्रयास किया लेकिन उसके प्रयास नाकाम रहे और इसके बाद सिलेंडर ने आग पकड़ ली।

मौके की नजाकत को भांपते हुए दिलीप ने सबसे पहले परिवार के सभी सदस्यों को घर से बाहर निकाला और इसके बाद फायर ब्रिगेड तथा पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड के साथ-साथ एसडीआरएफ टीम भी मौके पर पहुंच गई थी लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक घर में रखा गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया था। दिलीप ने बताया कि घर में रखे फ्रिज सहित तकरीबन 1 लाख रुपए की सामग्री इस आगजनी में नष्ट हुई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE