चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला एवं सेशन न्यायाधीश ओम पुरोहित एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश भानु कुमार के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय द्रव्य मादक पदार्थ निषेध दिवस के अवसर पर लीगल एड डिफेंस काउंसलिंग चित्तौड़गढ़ द्वारा ग्राम चिकसी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल सावन श्रीमाली द्वारा अंतर्राराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर लोगों को नशा मुक्ति की प्रेरणा देते हुए नशे से होने वाले नुकसान व इससे होने वाले गंभीर परिणामों के बारे में जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही लीगल एड डिफेंस काउंसिल के माध्यम से नालसा व रालसा व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आमजन को कानूनी सहायता रक्षा परामश प्रणाली के माध्यम से निःशुल्क पैरवी हेतु बचाव अधिवक्ता नियुक्त किये जाने के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराई गई।
कार्यक्रम में असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल गौरव टेलर द्वारा नशा मुक्ति विषय पर जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर अधिवक्ता राकेश गारू, नाना लाल धाकड़ सहायक विकास अधिकारी पंचायत समिति, विकास सोलंकी आदि उपस्थित थे।