देवास। आज स्थानीय लीड केपी कॉलेज देवास में पूर्व एनएसयूआई जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गौड़ के नेतृत्व में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रतनसिंह अनारे को आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग भोपाल के नाम ज्ञापन दिया। जितेंद्र सिंह गौड़ ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से एनएसयूआई कार्यकर्ताओ ने लीड केपी कॉलेज में साइंस संबंधित विषय इसी सत्र से प्रारंभ करने की मांग को लेकर हम एनएसयूआई के कार्यकर्ता महाविद्यालय के प्राचार्य सर से मिले और ज्ञापन के द्वारा मांग की केपी कॉलेज से साइंस कॉलेज अलग हो गया है और साइंस कॉलेज यहां से 10 से 12 किलोमीटर दूर चल गया है। जिससे कि बच्चों को आने जाने में बहुत ही परेशानी हो रही है नियम यह कहता है कि जिले का लीड कॉलेज सभी कोर्स संचालित कर सकता है लेकिन हमारे यहां पर साइंस के नाम से कोई कोर्स संचालित नहीं हो रहा है अगर लीड कॉलेज में ही साइंस नहीं रहेगा तो बच्चा मजबूरन पढ़ने के लिए प्राइवेट कॉलेज में जाएगा प्राइवेट कॉलेज को क्यों बढ़ावा दिया जा रहा है। यह सरासर दिख रहा है कि सरकार द्वारा प्राइवेट कालेज को लाभ पहुंचाने के लिए देवास नगर से 10 से 15 किलोमीटर दूर कालेज खोला गया है। देवास के स्थानीय जनप्रतिनिधि और शासन द्वारा प्राइवेट कालेजों से मिलीभगत होने की वजह से कॉलेज इतनी दूर पहुंचाया है और ना ही केपी कॉलेज में साइंस लाने दे रहे हैं हमने विगत 6 महीने पूर्व आपको ज्ञापन दिया था की साइंस कॉलेज लीड कॉलेज में लाया जाए हमारे द्वारा लगातार आंदोलन किए गए और कलेक्टर द्वारा आश्वासन दिया गया कि आपके लीड कॉलेज में साइंस संचालित होगा। अभी तक इस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया और ना ही लीड कॉलेज में साइंस चालू किया गया। इस सत्र में लीड कॉलेज में साइंस नहीं आता है तो हमारे द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जवाबदारी कालेज प्रशासन की रहेगी।