नीमच। जिले में प्रत्येक सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में प्रातरू10 से वीडियो कॉफ्रेसिंग के जरिए की जा रही जनसुनवाई में कलेक्टर दिनेश जैन ने मनासा ब्लाक की 6 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की वर्चुअली समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने जैन ने ई-जनसुनवाई में मनासा ब्लॉक की ग्राम पंचायत चौकडी, बखतुनी, धाकडखेडी, खेडली, कंजार्डाएवंपलासिया के ग्रामीणों से चर्चा कर, उनकी समस्याएं सुनी। तथा उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित जिला अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ अरविन्द्र डामोर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर जैन ने ई-जनसुनवाई में ग्राम पंचायत चौकडी, बखतुनी, धाकडखेडी, खेडली, कंजार्डाएवंपलासिया के ग्रामीणों से चर्चा कर, उनकी समस्याएं सुनी। ई-जनसुनवाई में कंजार्डामें आबादी गॉव घोषित करने, आकाशीय बिजली गिरने से तीन भेसों की मृत्यु हो जाने पर आर्थिक सहायता स्वीकृत करने, किसान सम्मान निधि के शेष कृषकों को योजना में शामिल करवाने, भूमि पर कब्जा करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, हरिपुरा एवं कनकपुरुा गॉव को पहुचं मार्ग से जौडने, बैसदा में आंगनवाडी की छत मरम्मत कार्य करवाने, संबंधी ग्रामीणों ने समस्याएं सुनाई।
इसी तरह जल जवीन मिशन योजना के तहत गॉव मे बिछाई गई पाईप लाईन दुरस्त करवाने, ग्राम में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने, संबंधी ग्रामीणों से चर्चा कर, उनकी समस्याएं सुनी। कलेक्टर ने ई-जन सुनवाई में ग्रामीणों से शासन की योजनाओं की जानकारी सहित, टीकाकरण, आयुष्मान कार्ड, पेयजल, राशन की उपलब्धताके अतिरिक्त मूलभूत सुविधा की जानकारी ली एवं उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित जिला अधिकारियों को दिए।