मन्दसौर। शहर की पुरानी धान मण्डी में निर्माणाधीन पम्प हाउस पूर्ण रूप से चालू हो गया है। बरसात के दृष्टिकोण को देखते हुए 20 करोड़ कि लागत से बनने वाले पम्प हाउस को लगभग अंतिम रूप दिया जा रहा हैं।
इंजिनियर ने बताया कि बिल्डिंग वर्क थोड़ा बाकी है वो भी समय पर कर लिया जाएगा। किला रोड वाला पंप हाउस भी चालू हालत में हो गया है। अगर बरसात में शहर में बाड़ जैसी स्थिति बनती हैं तो शहर के दोनो पम्प हाउस आपदा से निपटने के लिए तैयार हो चुके है। दोनो पंप हाउस के मोटर पम्प टेस्ट भी कर लिए हैं। अब शहर को जल भराव की समस्या से हमेशा के लिए निजात मिलेगी।
नगर पालिका परिषद सीएमओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि धानमंडी वाला पंप हाउस पूर्ण रूप से चालू हो गया है। किले वाला पंप हाउस के 10 पंप हमने चालू कर दिए हैं।