रामपुरा। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बुधवार को थाना रामपुरा परिसर में जन शिकायत निराकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मनासा) निकिता सिंह, थाना प्रभारी कुकड़ेश्वर भीम सिंह सिसोदिया एवं थाना प्रभारी रामपुरा विपिन मसीह उपस्थित रहे।
शिविर के दौरान थाना रामपुरा एवं थाना कुकड़ेश्वर क्षेत्र के ग्रामीणों की भूमि संबंधी शिकायतों की सुनवाई कर उनके निराकरण की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित मामलों के त्वरित समाधान के निर्देश भी दिए।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जन शिकायत निराकरण शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।